Lock Upp: लॉकअप में होने वाली है तेजस्वी प्रकाश की एंट्री, 'जेलर' करण कुंद्रा के साथ बनेंगी 'वॉर्डन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत का रियलिटी शो लॉकअप अपने अंतिम पड़ाव में है। इस शो में कंटेस्टेंट एक के बाद अपने सीक्रेट का खुलासा कर रहे हैं। इस शो में करण कुंद्रा जेलर बने नजर आ रहे हैं। अब खबर है कि करण कुंद्रा के साथ उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी इस शो में वार्डन के रूप में नजर आने वाली हैं। ऑल्ट बालाजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तेजस्वी प्रकाश के शो में शामिल होने की घोषणा की है। लॉक अप एक कन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होता है।
लॉक अप की बात करें तो इस शो में से पूनम पांडे को निकाले जाने के बाद शिवम शर्मा और प्रिंस नरूला फाइनलिस्ट बन गए हैं। शुक्रवार को प्रसारित होने वाले शो के स्पेशल एपिसोड का टीजर बुधवार को आल्ट बालाजी ने शेयर किया है। इस शो में तेजस्वी को लॉक अप में एंट्री करते हुए दिखाया गया है। वह कहती हैं- लॉकअप के इस आखिरी खेल में मैं जेलर करण कुंद्रा के साथ आ रही हूं।
View this post on Instagram
बता दें कि करण कुंद्रा ने मार्च में इस शो में जेलर के रूप में प्रवेश किया था। वह इस शो में कंटेस्टेंट से कई टास्क कराते हैं और तो और गलती करने पर कंटेस्टेंट को करण की डांट भी खानी पड़ती है। करण और तेजस्वी के फैंस को दोनों को एक बार फिर साथ में देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद तो उनके फैंस खुश हो गए हैं।
लॉक अप कैदियों पर आधारित एक शो है। इस शो में सेलिब्रिटी प्रतियोगी कंगना की जेल में नजर आते हैं। इस जेल में कैदियों को अपनी बुनियादी सुविधाएं हासिल करने के लिए टास्क करने पड़ते थे। इस शनिवार यानि 7 मई को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और इसी के साथ शो का पहला सीजन भी समाप्त हो जाएगा।