{"_id":"613b892d8ebc3e17183ef3b9","slug":"rakesh-bapat-told-for-pratik-sehajpal-will-beat-him-after-bigg-boss-ott","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT:किस खिलाड़ी को घर के बाहर निकल कर मारना चाहते हैं राकेश बापट, कहा- एक बार मारूंगा जरूर","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss OTT:किस खिलाड़ी को घर के बाहर निकल कर मारना चाहते हैं राकेश बापट, कहा- एक बार मारूंगा जरूर
Fri, 10 Sep 2021 10:12 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
राकेश बापत
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी दौर में जबरदस्त तूफानी होता जा रहा है। हर प्रतियोगी जबरदस्त तरीके से फिनाले में पहुंचने के लिए अपना जोर लगा रहा है। बिग बॉस के दिए टिकट टू फिनाले टास्क में प्रतियोगियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच राकेश बापत और प्रतीक के बीच जबरदस्त बहस भी हो गई।
विज्ञापन
इस बीच राकेश ने गुस्सा प्रतीक को पीटने तक की धमकी दे डाली। बात दरअसल टिकट टू फिनाले टास्क के सेकेंड राउंड की थी, जिसमें मुकाबला प्रतीक और राकेश बापत के बीच होना था। इस मुकाबले के पहले राउंड में दिव्या और नेहा फिनाले में पहुंच चुकी थीं। लेकिन टास्क के दौरान प्रतीक ने बजर बजने से पहले ही राकेश का जार गिरा दिया। इसके बाद बिग बॉस टिकट टू फिनाले टास्क को ही रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
बिग बॉस के इस मुकाबले में प्रतीक और राकेश अक्सर टकराते हुए दिखाई दिए हैं। टास्क के दौरान भी प्रतीक ने गलत किया और नाराज होकर माइक पहनने से इनकार कर दिया। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें बुलाकर डांट लगाई। प्रतीक की लगातार हुईं गलतियों से घर वाले भी उनसे काफी नाराज हो गए। खासकर दिव्या ने अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रतीक के व्यवहार से राकेश भी काफी अपसेट दिखाई दिए। उन्होंने प्रतीक को लेकर शमिता से कहा कि इसे मैं मारूंगा चाहे घर से जाते जाते मारूं या घर से बाहर जाकर मारूंगा, लेकिन इसे मारूंगा जरूर।
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : Voot
पहले भी राकेश को कहा स्पाइनलैस
इससे पहले बिग बॉस में प्रतीक ने नॉमिनेशन टास्क के दौरान बहस करते हुए राकेश को स्पाइनलैस तक बोल दिया था। इस बात से प्रतीक काफी नाराज हो गए थे। यहां तक कि राकेश बेडरूम में जाकर भावुक हो गए थे, उन्होंने रोते हुए कहा था कि मैं फौजी का बेटा हूं, उन्होंने देश के लिए कितना कुछ किया है और मैं यहां क्या कर रहा हूं?
इसके बाद राकेश को सभी घरवालों ने संभाला और शांत कराया। अपनी गलती का अहसास होने के बाद उन्होंने राकेश से इस विवाद को लेकर माफी मांगी। राकेश ने इस प्रतीक को माफ तो कर दिया था लेकिन साफ पता चल रहा था कि वो इसको भूल नहीं पाए हैं।