फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Netflix Amit Tondon Family Tondoncies review by Pankaj Shukla stand up comedy comedians of the world

नेटफ्लिक्स ने डाली साल की पहली सही गुगली, अमित टंडन की कॉमेडी ने दर्शकों को किया क्लीन बोल्ड

Sun, 01 Mar 2020 04:32 PM IST
shrilata biswas पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Mar 2020 04:32 PM IST
सार

डिजिटल रिव्यू: अमित टंडन-फैमिली टंडनसीज (कॉमेडी शो)
कलाकार: अमित टंडन
निर्देशक: निशांत नायक
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: ****

विज्ञापन
Netflix Amit Tondon Family Tondoncies review by Pankaj Shukla stand up comedy comedians of the world
amit tandon - फोटो : social media

विस्तार

नेटफ्लिक्स ने आखिरकार समझ ही लिया कि भारत की जनता दुनिया की जनता से बहुत अलग है। आड़ी टेढ़ी कहानियां, अश्लीलता भरे दृश्यों और कॉमेडी के नाम पर हर दूसरी लाइन पर गाली के अलावा भी बहुत कुछ ऐसा है जो भारत नाम के इस देश में लोग पसंद करते हैं। अमित टंडन का नाम लेकर नेटफ्लिक्स ने कॉमेडी की वैतरणी पार करने की जो इस बार कोशिश है इसके लिए उसे परिवार के साथ स्मार्ट टीवी देखने वालों से बहुत पुण्य मिलने वाला है।

विज्ञापन


जाकिर खान, कुणाल कामरा या फिर बस्सी वाली पीढ़ी के लिए पहली सूचना ये है कि अमिट टंडन कोई न्यूटन के सिर पर गिरे सेब की तरह नेटफ्लिक्स पर नहीं टपके हैं। अमित टंडन कॉमेडी के पुराने चावल हैं, बस उनके पुलाव की महक अब जाकर ओटीटी पर फैली है। जसपाल भट्टी को देश का महान कॉमेडियन मानने वाले अमित टंडन का 72 मिनट का शो फैमिली टंडनसीज नेटफ्लिक्स की उस  विश्वस्तरीय सीरीज का हिस्सा है जिसे ये ओटीटी कॉमेडियन्स ऑफ द वर्ल्ड के नाम से प्रसारित करने की योजना पिछले साल भर से बनाता रहा है। इस सीरीज में दुनिया के 13 क्षेत्रों के 47 कॉमेडियन्स होंगे और भारत में इसमें अमित टंडन के अलावा अदिति मित्तल और अतुल खत्री को ही मौका मिला है।

विज्ञापन

अमित टंडन के इस शो की खासियत ये है कि इसे आप अपने माता पिता और बच्चों के साथ भी देख सकते हैं। पूरे शो में गजब का हास्य और वह भी बिना किसी गाली का सहारा लिए। महंगाई समझाने के लिए वो बताते हैं कि कैसे नए नए मां-बाप बने अभिभावक डायपर का हिसाब जोड़ते हैं। अमित टंडन अपनी निजी जिंदगी पर आधारित सच्चे और काल्पनिक चुटकुले सुनाते हैं और इन्हें चतुराई से आपस में जोड़ते चलते हैं। 

शो के सबसे बेहतरीन पल वे हैं जब अमित सुनाते हैं कि कैसे पीढ़ी बदलते बदलते परिवार का दर्शन ही बदल गया। वह कहते हैं, पहले हम अपने मां-बाप की सुनते थे और इस उम्मीद में थे कि बच्चे बड़े होंगे तो हमारी सुनेंगे लेकिन हमारे बच्चे बड़े हुए तो दर्शन ही बदल गया। अब बताया गया कि बच्चों की सुननी होती है। अमित कहते हैं, हमारी पीढ़ी की तो बैटिंग ही नहीं आई। बॉलिंग ही किए जा रहे हैं, अपना नंबर कब आएगा?

विज्ञापन

पूरा शो एक बार में बैठकर देखे जा सकने लायक बन पड़ा है। शो की प्रोडक्शन क्वालिटी भी आला दर्जे की है। मुंबई के फेमस स्टूडियो में शूट किए गए इस एपीसोड में ध्वनि और प्रकाश के संयोजन के अलावा सेट निर्माण में भी पारिवारिक पसंद का ही ध्यान रखा गया है। दर्शक हर उम्र के हैं और इन दर्शकों का शो के बीच बीच अमित टंडन का चलते रहने वाला संवाद शो को थकने नहीं देता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed