फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Naseeruddin Shah Play Role Of JRD Tata In Web Series Made In India A Titan Story Fans Praise Actor Look

Naseeruddin Shah: JRD टाटा का रोल करेंगे नसीर, ‘मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी’ के लुक पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

Tue, 29 Jul 2025 06:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 29 Jul 2025 06:49 PM IST
सार

जल्द ही नसीरुद्दीन शाह वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' में बिजनेस टायकून जेआरडी टाटा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। जेआरडी टाटा के लुक में नसीरुद्दीन शाह को देखकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिए। 

विज्ञापन
Naseeruddin Shah Play Role Of JRD Tata In Web Series Made In India A Titan Story Fans Praise Actor Look
जेआरडी टाटा के रोल में नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@mxplayer

विस्तार

बॉलीवुड के उम्दा एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपकमिंग सीरीज 'मेड इन इंडिया - ए टाइटन स्टोरी' में जेआरडी टाटा का रोल करेंगे। हाल ही में नसीर के लुक ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यूजर्स को भी जेआरडी टाटा के लुक में नसीरुद्दीन शाह अच्छे लगे। नसीरुद्दीन शाह के नए लुक को लेकर यूजर्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन


JRD टाटा की 121वीं जयंती पर जारी हुआ लुक 
भारत रत्न से सम्मानित JRD टाटा की 121वीं जयंती पर यानी आज मंगलवार को सीरीज 'मेड इन इंडिया - ए टाइटन स्टोरी' से जुड़े कुछ फोटोज शेयर किए गए। इसमें नसीरुद्दीन शाह JRD टाटा के गेटअप, लुक में नजर आ रहे हैं। वह बिल्कुल JRD टाटा के जैसे दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि नसीरुद्दीन शाह ने खुद को इस किरदार में ढाल लिया है। इस सीरीज को रॉबी ग्रेवाल निर्देशित कर रहे हैं। इस सीरीज में जिम सर्भ, टाइटन वॉच कंपनी के शुरुआती फाउंडर जेरेक्सेस देसाई के रोल में हैं। साथ ही नमिता दुबे, वैभव तत्ववादी, कावेरी सेठ, लक्ष्यवीर सरन और परेश गणात्रा जैसे एक्टर्स भी हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स ने दिए रिएक्शन
जब सोशल मीडिया पर सीरीज 'मेड इन इंडिया - ए टाइटन स्टोरी' से जुड़ा नसीरुद्दीन शाह का लुक साझा किया गया तो यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए। एक यूजर ने नसीरुद्दीन शाह के लुक पर कमेंट किया, ‘यह बहुत ही शानदार कास्टिंग है, लुक बिल्कुल एक जैसा है। एक यूजर लिखता है, ‘मैं यह स्टोरी देखने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।’ कुछ यूजर्स नसीरुद्दीन शाह का लुक देखकर काफी एक्साइटेड नजर आए। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कब आ रहा है ये शो।’ बताते चलें कि सीरीज 'मेड इन इंडिया - ए टाइटन स्टोरी' अगले साल अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें: Naseeruddin Shah: अद्भुत, दमदार और अतुल्य रहा नसीरुद्दीन शाह का करियर, तीन बार जीत चुके नेशनल अवॉर्ड 

निर्देशक बोले- ‘नसीरुद्दीन शाह की कारण हमारी कहानी में गहराई आ गई’
इस सीरीज के निर्देशक रॉबी ग्रेवाल कहते हैं, ‘जेआरडी टाटा की विरासत, जीवन यात्रा बहुत मोटिवेशनल है।। उनका नजरिया कंपनी बनाने तक नहीं था, वह देश को आगे बढ़ाने की भावना से काम करते थे। नसीरुद्दीन शाह के कारण हमारी कहानी में गहराई आ गई है। हमारा मानना है कि यह सीरीज दर्शकों को याद रह जाएगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed