lockupp: कंगना की जेल में कैदी बनेंगे मिलिंद सोमन? होने जा रही वाइल्ड कार्ड एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में जल्द ही एक बॉलीवुड एक्टर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मिलिंद सोमन हैं।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत का नया शो 'लॉकअप' इन दिनों लगातार चर्चा में है। शो की थीम ही ऐसी है जो लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। इस वेब शो में हमेशा विवादों में रहने वाले सेलेब्रिटीज को जगह दी गई है। शो में कंटेस्टेंट्स को कैदियों की तरह ट्रीट किया जा रहा है। वहीं, इस शो में टीवी एक्टर करण कुंद्रा को जेलर बनाया गया। लॉकअप में जेलर बनने के बाद शो से जुड़ा उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह प्रतिभागियों पर सख्ती दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स लगातार इसमें ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में जल्द ही एक बॉलीवुड एक्टर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मिलिंद सोमन हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मिलिंद जल्द ही कंगना की जेल में कैदी के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि एक्टर या शो के मेकर्स की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विरल भयानी ने भी शो में मिलिंद सोमन की एंट्री को लेकर हिंट दिया है। विरल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मिलिंद की एक फोटो पोस्ट की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'बदमाश जेल अब "जंगली" होने जा रही है, शो में जल्द ही हम एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को देखेंगे। कहा जा रहा है कि यह मिलिंद सोमन हैं।