{"_id":"5e81fb4e8ebc3e7608297479","slug":"jitendra-kumar-and-neena-gupta-web-series-of-tvf-panchayat-trailer-and-poster-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये मेरी फैमिली और गुल्लक के बाद टीवीएफ की पंचायत, रघुवीर-नीना के हंसगुल्लों के बीच जितेंद्र की लाचारी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
ये मेरी फैमिली और गुल्लक के बाद टीवीएफ की पंचायत, रघुवीर-नीना के हंसगुल्लों के बीच जितेंद्र की लाचारी
Mon, 30 Mar 2020 07:30 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Mon, 30 Mar 2020 07:30 PM IST
सार
- 3 अप्रैल से स्ट्रीम होने वाली इस वेब सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और विश्वपति सरकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे
- इस वेब सीरीज का ट्रेलर और पोस्टर सामने आ चुका है
विज्ञापन
Panchayat
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बाद अभिनेता जितेंद्र कुमार फिर एक बार लोगों को गुदगुदाने के लिए कमर कस चुके हैं। वह जल्द ही प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत में नजर आने वाले हैं। 3 अप्रैल से स्ट्रीम होने वाली इस वेब सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और विश्वपति सरकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज का ट्रेलर और पोस्टर सामने आ चुका है।
विज्ञापन
यह एक शहरी लड़के अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की कहानी है। वह एक ठीक ठाक जॉब की तलाश में होता है लेकिन कुछ बड़ा न मिलने के बीच वह गांव की पंचायत में सचिव के तौर पर काम करना शुरू कर देता है। यहां उसकी जिंदगी में एक के बाद एक अतरंगी किरदारों की एंट्री होती है। जिसके बाद वह अपना सारा ध्यान इस झंझट से निकलने में लगा देता है। वह पढ़ाई कर बेहतर जॉब हासिल करने के सारे जतन करता है लेकिन एक के बाद उसकी जिंदगी में मुश्किलों बढ़ती ही जाती है।
विज्ञापन
इस सीरीज के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए जितेंद्र ने बताया, 'पंचायत एक खास और रोचक कहानी है जिसमें एक युवा लड़का एक गांव में अपने जिंदगी सही करने में लगा होता है। पंचायत में काम करने से अधिक रोमांचकारी मेरे लिए कुछ और नहीं हो सकता था। वहीं शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बाद एक बार फिर से नीना गुप्ता जी के साथ काम करके काफी मजा आया।'
विज्ञापन
वहीं नीना गुप्ता कहती हैं, 'मैं मंजू देवी का किरदार निभा रही हूं जो एक गृहणी और गांव की प्रधान होती है। इस किरदार को निभाते समय काफी आनंद आया। खास तौर पर काबिल सह कलाकारों के साथ काम करना मजेदार रहा। मुझे विश्वास है कि दर्शकों को यह सीरीज काफी पसंद आने वाली है।'
टीवीएफ की गुल्लक और ये मेरी फैमिली सीरीज को ओटीटी सोनी लिव और नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया है। गालियों और अश्लील दृश्यों को ही कामयाबी की पहली जरूरत मान बैठे तमाम निर्माताओं को टीवीएफ की इन दोनों सीरीज ने एक सबक भी सिखाया कि पारिवारिक माहौल की सीरीज लोग अकेले देखते समय भी खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन