फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Friday OTT Release: Aspirants Season 3 to The Taj Story Sankalp Pookie These film And Series to Release On OTT

OTT Releases: इस वीकएंड ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का जबर्दस्त छौंका; रिलीज होंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Fri, 13 Mar 2026 10:49 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 13 Mar 2026 10:49 AM IST
सार

Friday OTT Releases: मार्च का पहला सप्ताह ओटीटी पर बेहद खास रहा। वहीं, दूसरा वीक भी कम दिलचस्प नहीं। दर्शक वीकएंड पर घर बैठे ये फिल्में और सीरीज देख सकते हैं।

विज्ञापन
Friday OTT Release: Aspirants Season 3 to The Taj Story Sankalp Pookie These film And Series to Release On OTT
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिर वीकएंड आ गया है! कुछ लोग अपने काम निपटाएंगे। कुछ दोस्तों के साथ मुलाकात और पार्टी करना पसंद करेंगे। मगर, एंटरटेनमेंट के शौकीन अपने पसंदीदा सिनेमा का लुत्फ उठाएंगे। बढ़ती गर्मी के बीच अगर थिएटर जाने का मन नहीं है और घर बैठे ही कुछ बढ़िया देखना है तो इस वीक की ओटीटी लिस्ट चेक कर लीजिए। इस बार काफी दिलचस्प विकल्प हैं। जानिए

विज्ञापन

Friday OTT Release: Aspirants Season 3 to The Taj Story Sankalp Pookie These film And Series to Release On OTT
एस्पिरेंट्स सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

एस्पिरेंट्स सीजन 3
लोकप्रिय सीरीज एस्पिरेंट्स के पिछले दो सीजन काफी पसंद किए गए। अब यह सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ आ रही है। टीवीएफ की यह चर्चित सीरीज 13 मार्च 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीजन डीएम अभिलाष (नवीन कस्तूरिया) की सफलता के बाद की चुनौतियों को दिखाएगा। साथ ही, संदीप ओहलान के आरोपों के बाद की जांच और रिश्तों में आए उतार-चढ़ाव पर बेस्ड है। नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा और अभिलाष थपलियाल इसमें अहम रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Release: Aspirants Season 3 to The Taj Story Sankalp Pookie These film And Series to Release On OTT
द ताज स्टोरी - फोटो : एक्स

द ताज स्टोरी
परेश रावल अभिनीत यह फिल्म 31 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे लेकर काफी विवाद रहा था। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी यह औसत रही। अब 'द ताज स्टोरी' ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 13 मार्च 2026 से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन

Friday OTT Release: Aspirants Season 3 to The Taj Story Sankalp Pookie These film And Series to Release On OTT
पूकी - फोटो : सोशल मीडिया

पूकी
फिल्म पूकी फरवरी में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब यह भी ओटीटी पर आ रही है। इस फिल्म में जेन जी के रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया है। वीकएंड पर इस फिल्म को देख सकते हैं। यह 13 मार्च 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि यह तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 

Friday OTT Release: Aspirants Season 3 to The Taj Story Sankalp Pookie These film And Series to Release On OTT
'फंकी' - फोटो : सोशल मीडिया

फंकी
अगर आप कुछ कॉमेडी से भरपूर देखना चाहते हैं तो इस वीकएंड आप 'फंकी' देख सकते हैं। यह साउथ की कॉमेडी फिल्म है। यह शुक्रवार 13 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होगी। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। 

Friday OTT Release: Aspirants Season 3 to The Taj Story Sankalp Pookie These film And Series to Release On OTT
जूटोपिया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जूटोपिया 2
एनिमेटिड फिल्म 'जूटोपिया' का दूसरा पार्ट यानी 'जूटोपिया 2' भी इस वीकएंड की लिस्ट में शामिल है। इसे बच्चों के साथ बैठकर वीकएंड पर देखा जा सकता है। यह 11 मार्च को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed