फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Farhan Akthar Ritesh Sidhwani to make web series on Dawood rise and fall in mumbai sujat saudagar

आलिया भट्ट से पहले ये हीरोइन बनेगी माफिया क्वीन, ओटीटी पर रॉक ऑन करने को तैयार हुई ये टीम

Fri, 21 Feb 2020 01:06 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Feb 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akthar Ritesh Sidhwani to make web series on Dawood rise and fall in mumbai sujat saudagar
Amyra Dastur, Ali and Saif - फोटो : twitter

सिनेमा के सुल्तान कहलाने वाले सलमान खान के साथ हिट फिल्मों की हैट्रिक बनाने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर की नई हीरोइन अब माफिया क्वीन बनने जा रही है। एक था टाइगर, सुल्तान और भारत जैसी फिल्में बना चुके अली इन दिनों एक वेब सीरीज बना रहे हैं। इस सीरीज में सैफ अली खान के साथ लीड रोल अमायरा दस्तूर कर रही हैं। अमायरा के हाथ अब एक नई सीरीज लगी है जिसमें वह 80 के दशक के अंडरवर्ल्ड की कहानी में एक खास किरदार कर रही हैं।

विज्ञापन


अमायरा दस्तूर को जिस नई वेब सीरीज में काम मिला है वह मशहूर लेखक हुसैन जैदी की एक किताब पर आधारित है। 'डोंगरी टू दुबई : सिक्स डिकेड्स ऑफ द मुंबई माफिया' पर वेब सीरीज बनाने के अधिकार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी ने खरीदे हैं। इसे निर्देशित करने का मौका मिला है 'रॉक ऑन 2' निर्देशित कर चुके सुजात सौदागर को। हुसैन जैदी की ही किताब माफिया क्वीन के एक अध्याय पर शो मैन संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बना रहे हैं, जिसमें लीड किरदार आलिया भट्ट के पास है।
विज्ञापन


नई वेब सीरीज के बारे में अमायरा कहती हैं, 'मुझे ऑडिशन के लिए फोन आया। उन्होंने मुझे एक किरदार के बारे में थोड़ा सा बताया और कुछ दिनों के बाद मुझे दूसरे ऑडिशन के लिए वापस बुलाया गया। मुझे मेरा किरदार पसंद आया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमायरा इस सीरीज में एक पारसी लड़की का किरदार निभाएंगी। 10 एपिसोड में रिलीज ओने वाली इस सीरीज के बारे में बताते हुए अमायरा ने कहा, 'मेरा किरदार भी हुसैन जैदी की किताब से ही लिया गया है। मैंने वह किताब पढ़ी है, और ये मुझे बहुत पसंद आई।’

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Review: सावधानी होकर नहीं विश्राम में देखिए आयुष्मान की ये कॉमेडी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed