{"_id":"694be1ef1882ca9e3f04bc1c","slug":"delhi-hc-refuses-to-halt-release-of-web-series-based-on-life-of-gangster-vikas-dubey-2025-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर विकास दुबे पर बनीं सीरीज को लेकर हाईकोर्ट का नया आदेश, क्या रिलीज को लेकर दूर हुई अड़चन?","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
गैंगस्टर विकास दुबे पर बनीं सीरीज को लेकर हाईकोर्ट का नया आदेश, क्या रिलीज को लेकर दूर हुई अड़चन?
Wed, 24 Dec 2025 06:22 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:22 PM IST
सार
Web Series On Gangster Vikas Dubey Case: हाल ही में एक वेब सीरीज ‘यूपी 77’ के खिलाफ गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी कोर्ट पहुंचीं। इस सीरीज पर रोक लगाने की याचिका दायर की। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने नया आदेश दिया है।
विज्ञापन
विकास दुबे एनकाउंटर से प्रेरित यूपी 77
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को वेब सीरीज ‘यूपी 77’की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। यह सीरीज कथित तौर पर गैंगस्टर विकास दुबे की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है। इस वेब सीरीज के खिलाफ गैंगस्टर की पत्नी कोर्ट पहुंची थीं। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आ चुका है।
विज्ञापन
कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने से किया इंकार
गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने जो याचिका दायर की गई थी, उसकी सुनवाई जस्टिस सचिन दत्ता कर रहे थे। उन्होंने कोर्ट में कहा, ‘इस स्टेज पर वेब सीरीज की रिलीज में दखल नहीं देना चाहते हैं।’ बताते चलें कि ‘यूपी 77’ गुरुवार को वेव्स ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। कोर्ट ने वेब सीरीज के प्रोड्यूसर्स का बयान रिकॉर्ड किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि सीरीज की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। इसका किसी भी व्यक्ति, उसकी असली जिंदगी की कहानी से कोई लेना-देना नहीं है। कोर्ट ने प्रोड्यूसर्स से याचिकाकर्ता की चिंताओं को दूर करने के लिए कहा। इस बारे में एक अंडरटेकिंग या पब्लिक स्टेटमेंट जारी करने को भी कहा। साथ ही कोर्ट ने आगे कहा, ‘इस बारे में दो हफ्ते के अंदर एक हलफ़नामा दायर किया जाए।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: मुश्किल में विकास दुबे के एनकाउंटर से प्रेरित सीरीज 'यूपी 77', दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
विज्ञापन
अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी
मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 जनवरी, 2026 की तारीख तय की गई है। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि सीरीज से जुड़े किसी भी प्रमोशनल मटीरियल में विकास दुबे का नाम नहीं होना चाहिए। साथ ही एक डिस्क्लेमर भी जोड़ा जाए कि इसका विकास दुबे से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि गैंगस्टर विकास दुबे को 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन