फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Cinema Marte Dum Tak Trailer Series of prime video to be released on 20 january Vasan Bala

Cinema Marte Dum Tak Trailer: वही जादू..ग्लैमर...लौट आया है दोबारा! 90 के दशक में ले जाएगा 'सिनेमा मरते दम तक'

Tue, 17 Jan 2023 05:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 17 Jan 2023 05:28 PM IST
सार

आपका मनोरंजन करने के लिए 90 का वह सुनहरा दौर नए जमाने की वेब सीरीज के रूप में लौट आया है। जी हां, प्राइम वीडियो की 'सिनेमा मरते दम तक' नामक वेब सीरीज आपको उसी दौर का एहसास कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन
Cinema Marte Dum Tak Trailer Series of prime video to be released on 20 january Vasan Bala
सिनेमा मरते दम तक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आज के आधुनिक दौर में अक्सर लोग 90 के दशक में देखी गई फिल्मों और शोज को याद तो जरूर करते हैं...लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या आप उन्हें देखने का समय निकाल पाते हैं?????....बताइए निकाल पाते हैं क्या? अगर नहीं तो आपका मनोरंजन करने के लिए 90 का वह सुनहरा दौर नए जमाने की वेब सीरीज के रूप में लौट आया है। जी हां, प्राइम वीडियो की 'सिनेमा मरते दम तक' नामक वेब सीरीज आपको उसी दौर का एहसास कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपनी इस नई और ओरिजनल वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज करने के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट का एलान भी कर दिया है। सामने आते ही सीरीज का ट्रेलर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं ट्रेलर में क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर का ये लकी नंबर आया सामने, अगली फिल्म के लिए अभी से बन रहा खास कनेक्शन
विज्ञापन


रिलीज किए गए 2 मिनट 29 सेकेंड के इस ट्रेलर को देखकर आपको पुरानी फिल्मों और शोज की याद आना लगभग तय है। 'सिनेमा मरते दम तक' के इस ट्रेलर के मुताबिक छह एपिसोड की इस रिएलिटी डॉक्यूमेंट्री-सीरीज में आपको हॉरर, ग्लैमर, रोमांस और थ्रिल सभी का एक साथ तड़का देखने को मिलने वाला है। इस सीरीज में 90 के गुजरे दशक की सिनेमा इंडस्ट्री की चकाचौंध और  इकोसिस्टम की झलक दिखाई गई है। इस खास सीरीज में रजा मुराद, मुकेश ऋषि, हरीश पटेल और राखी सावंत जैसे कलाकार भी  दिखाई देंगे। वह इसमें अभिनय करने के बजाय उस गुजरे जमाने के को लेकर अपने-अपने विचार साझा करते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज के आखिरी एपिसोड में अभिनेता अर्जुन कपूर होस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vivaad Bollywood Ke: सुशांत की मौत के बाद सोनू के बयान पर मचा था बवाल, भूषण को बचाने दिव्या ने संभाली थी कमान


ट्रेलर में अर्जुन कपूर की झलक भी दिखाई दे रही है। वह जे नीलम, विनोद तलवार, दिलीप गुलाटी और किशन शाह जैसे निर्देशकों के साथ बैठकर उस दौर में फिल्में कैसे बना करती थीं इस बात पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। सीरीज में फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार करने से लेकर उसे फिल्मी पर्दे पर उतारने तक के किस्सो के बारे में बताया जाएगा। ऐसा सब करने के लिए कलाकारों के विचारों का इस्तेमाल किया जाएगा। 'सिनेमा मरते दम तक' का निर्माण वासन बाला द्वारा किया गया है। यह रियलिटी डॉक्यूमेंट्री-सीरीज 20 जनवरी को भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों में रिलीज की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed