फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   After Jubilee Soumik Sen new series Jazz City shooting completed starrer Arifin Shuvoo

Jazz City: ‘जुबली’ के क्रिएटर सौमिक सेन का ओटीटी पर नया धमाका, वेब सीरीज ‘जैज सिटी’ की शूटिंग पूरी

Sat, 25 Jan 2025 03:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Jan 2025 03:24 PM IST
सार

Jazz City: साल 2023 में वेब सीरीज 'जुबली' आई। इस सीरीज को लिखने वालों में मशहूर राइटर और डायरेक्टर सौमिक सेन भी शामिल हैं। अब वही सौमिक सेन अपनी अगली सीरीज से ओटीटी पर धमाका करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
After Jubilee Soumik Sen new series Jazz City shooting completed starrer Arifin Shuvoo
सौमिक सेन-जैज सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2023 में आई सीरीज 'जुबली' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। ‘जुबली’ की कहानी रॉय टाकीज में काम करने वाले एक मामूली सी कारिंदे बिनोद के सुपरस्टार मदन कुमार बनने की कहानी है। इसमें सिनेमा की दुनिया के शुरुआती दौर को दिखाया गया। प्राइम वीडियो की इस सीरीज को लिखने वालों में सौमिक सेन भी शामिल हैं। अब सौमिक अपनी नई सीरीज 'जैज सिटी' लेकर आ रहे हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन


अपारशक्ति, सिद्धांत और अदिति की बेहतरीन अदाकारी, हिंदी सिनेमा की दिलचस्प सियासत पर बनी ‘जुबली’

विज्ञापन
Trending Videos

After Jubilee Soumik Sen new series Jazz City shooting completed starrer Arifin Shuvoo
आरिफिन शुबो - फोटो : इंस्टाग्राम

बंग्ला इंडस्ट्री का यह एक्टर आएगा नजर
सीरीज 'जैज सिटी' में बांग्ला इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर आरिफिन शुबो लीड रोल में नजर आएंगे। उन्होंने इस सीरीज की शूटिंग नवंबर 2024 में शुरू की थी और इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। वहीं, सीरीज से उनके जुड़ने का एलान बीते वर्ष ही जून में किया गया था। आखिर अब 'जैज सिटी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arifin S (@arifin_shuvoo)

विज्ञापन

मुक्ति संग्राम युद्ध पर आधारित है 'जैज सिटी'
सौमिक सेन ने 'जैज सिटी' के निर्देशन की कमान संभाली है। इसकी शूटिंग आरिफिन शुबो ने कोलकाता में पूरी की। सीरीज 'जैज सिटी' 1971 के 'मुक्ति संग्राम' पर आधारित है, हालांकि इसका कोई भी सीन बांग्लादेश में नहीं फिल्माया जाएगा। मालूम हो कि मुक्ति संग्राम में भारत ने पाकिस्तान को हराया था और बांग्लादेश एक नए देश के रूप में अस्तित्व में आया था।

ये खबर भी पढ़ें:
Anupam Kher: मां को छोड़ अकेले महाकुंभ चले गए अनुपम खेर, दुलारी बोलीं, 'मुझसे कहते तो मैं दस टांगों से जाती'

विज्ञापन

1970 के दशक को दिखाया जाएगा
इस सीरीज में 1970 के दशक को याद करते हुए खासतौर से सेट बनाया गया है। 'जुबली' 1940 के दशक का सिनेमाई दौर बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया। ऐसे में 'जैज सिटी' से भी दर्शकों की उम्मीदें बंधी हैं। सीरीज 'जुबली' को सौमिक ने विक्रमादित्य मोटवानी और अतुल सभरवाल के साथ मिलकर लिखा। बात करें  एक्टर आरिफिन की तो, 'जैज सिटी' उनका तीसरा वेब प्रोजेक्ट है। इससे पहले वह अरिंदम शिल की 'उनिशे अप्रैल' और राहुल मुखर्जी की 'लोहू' में काम कर चुके हैं। 

ये खबर भी पढ़ें:
Arshi Bharti: अर्शी भारती की अदाओं ने जीते दिल, 90 सेकेंड की प्रेम कहानियों का डिजिटल की दुनिया में नया धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed