{"_id":"663921110ba1b39b260e14ca","slug":"warner-bros-drops-wonder-woman-franchise-not-making-third-film-chris-pine-is-not-happy-to-see-end-of-franchis-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wonder Woman 3: डीसी यूनिवर्स के फैंस को जेम्स गन का बड़ा झटका, अब नहीं बनेगी ‘वंडर वूमन’ की तीसरी कड़ी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Wonder Woman 3: डीसी यूनिवर्स के फैंस को जेम्स गन का बड़ा झटका, अब नहीं बनेगी ‘वंडर वूमन’ की तीसरी कड़ी
Mon, 06 May 2024 11:57 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 06 May 2024 11:57 PM IST
सार
'वंडर वुमन' की फ्रेंचाइजी खत्म हो गई है। इस खबर को सुनकर दुनिया भर में 'वंडर वुमन' के फैंस में काफी निराशा देखने को मिल रही है। वहीं इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए क्रिस पाइन कहते हैं, 'मैं सच में हैरान हूं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया है।
विज्ञापन
वंडर वुमन क्रिस पाइन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
'वंडर वुमन' के चाहने वालों को यह खबर निराश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पैटी जेनकिंस की फिल्म 'वंडर वुमन' की फ्रेंचाइजी को समाप्त किया जा रहा है। फिल्म 'वंडर वुमन' फ्रेंचाइजी के करोड़ों दर्शक दीवाने हैं। पहली बार यह फिल्म 1984 में दर्शकों के सामने आई थी और तब से लेकर अबतक इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही हैं। वहीं अभिनेता क्रिस पाइन ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
'वंडर वुमन' की फ्रेंचाइजी खत्म
'वंडर वुमन' की फ्रेंचाइजी खत्म हो गई है। इस खबर को सुनकर दुनिया भर में 'वंडर वुमन' के फैंस में काफी निराशा देखने को मिल रही है। वहीं इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए क्रिस पाइन कहते हैं, 'मैं सच में हैरान हूं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया है। आखिर पैटी जेनकिंस की 'वंडर वुमन' की फ्रेंचाइजी को कैसे खत्म किया जा सकता है'।
Superman: मेकर्स ने दिखाई सुपरमैन की पहली झलक, 'मैन ऑफ स्टील' सूट पहनकर छाए डेविड कोरेनस्वेट
विज्ञापन
वार्नर ब्रदर्स ने लिया फैसला
क्रिस पाइन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं इस बात पर जितना ध्यान देकर समझने की कोशिश कर रहा हूं उतना ही मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं। ऐसा भी नहीं है कि 'वंडर वुमन' की फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर रही हों। इस फिल्म की वजह से वार्नर ब्रदर्स को फायदा ही हुआ था। 'वंडर वुमन' ने दुनिया भर में लगभग 1 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। आखिर उन्होंने इतना बड़ा फैसला क्या सोच कर लिया यह बात मेरे समझ से परे है'।
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती थीं ये ओटीटी फिल्में
'वंडर वुमन' का इतिहास
पैटी जेनकिंस की फिल्म 'वंडर वुमन' फ्रेंचाइजी हॉलीवुड की बेहतरीन फ्रेंचाइजी में से एक मानी है। क्रिस पाइन कहते हैं, 'वंडर वुमन' एक अविश्वसनीय किरदार है। दुनिया भर में करोड़ों दर्शक इसके दीवाने हैं। वहीं पैटी भी बहुत ही रचनात्मक निर्देशक हैं। पता नहीं क्यों इसे आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है'। आपको बताते चलें कि पहली 'वंडर वुमन' फिल्म 1984 में रिलीज की गई थी। इसके बाद इस फ्रेंचाइजी की फिल्में 2017 और 2022 में रिलीज हुईं। हॉलीवुड स्टार गैल गैडोट भी 'वंडर वुमन' का हिस्सा रह चुकी हैं।