War 2 Trailer: ट्रेलर रिलीज होते ही इस सीन पर आई मीम्स की बाढ़, नेटिजन्स ने वीडियो गेम से कर डाली तुलना
Memes On War 2 Trailer Scene: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर आज शुक्रवार को रिलीज हो गया है। इसके एक सीन पर धड़ाधड़ मीम बनाए जा रहे हैं। नेटिजन्स वीडियो गेम से इस सीन की तुलना कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यशराज फिल्म्स की एक फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। समझ गए होंगे बात 'सैयारा' की हो रही है। वहीं, दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' का आज शुक्रवार 25 जुलाई को ट्रेलर रिलीज हुआ है और मानो इसी के साथ नेटिजन्स को बहुत सारा मीम मैटेरियल मिल गया है। ट्रेलर देखने के बाद वीएफएक्स पर तो लोग चुटकी ले ही रहे हैं, साथ ही इस फिल्म के एक सीन पर तो मानो मीम्स की बाढ़ आ गई है। जानिए
एफ1 सर्किट में स्पीडबोट देख छूटी दर्शकों की हंसी
फिल्म 'वॉर 2' के ट्रेलर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर फिल्म में विलेन की भूमिका अदा कर रहे हैं। मगर, सोशल मीडिया पर ट्रेलर एक्शन सीन्स नहीं, बल्कि दूसरी वजहों से ध्यान खींच रहा है और लोग चुटकुले बना रहे हैं। दरअसल, ट्रेलर के एक दृश्य में F1 (फॉर्मूला वन) रेसट्रैक पर स्पीडबोट नजर आती है। बस इसी पर खूब मीम बन रहे हैं।
नेटिजन बोले- '600 करोड़ के बजट में ये?'
ट्रेलर के इस सीन पर नेटिजन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है और यह डिलीवर किया जा रहा है'।
The Budget is 600 cr and you deliver this #War2Trailer pic.twitter.com/S3SHLBwCdU
— RKᵃ (@seeuatthemovie) July 25, 2025
सीन आखिर अप्रूव कैसे हुआ?
कुछ यूजर सवाल कर रहे हैं कि इतने बड़े स्टूडियो ने ऐसा सीन अप्रूव कैसे कर दिया?
फिल्म के ट्रेलर को देख यूजर्स वीएफएक्स पर भी सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'वीडियो गेम के वीएफएक्स इससे ज्यादा बेहतर होते हैं'।
Orey🤣🤣#War2Trailer pic.twitter.com/x5vMtKXUmn
— MUNNA🚁 (@munna99X) July 25, 2025
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है।