फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Viswam movie making video released Tottempudi Gopichand seen in action avatar again after Bhimaa

Viswam Making Video: फिल्म 'विश्वम' का मेकिंग वीडियो जारी, 'भीमा' के बाद फिर एक्शन अवतार में दिखे गोपीचंद

Wed, 31 Jul 2024 12:04 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 12:04 PM IST
सार

टोटेमपुडी गोपीचंद की नई फिल्म 'विश्वम' का मेकिंग वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें उन्हें एक्शन करते हुए देखा जा सकता है।
 

विज्ञापन
Viswam movie making video released Tottempudi Gopichand seen in action avatar again after Bhimaa
फिल्म 'विश्वम' - फोटो : इंस्टाग्राम @yoursgopichand

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता टोटेमपुडी गोपीचंद पिछली बार 'भीमा' फिल्म में नजर आए थे। फिल्म का टिकट खिड़की पर बुरा हाल देखने को मिला था। ऐसे में अब उनकी और उनके प्रशंसकों की निगाह 'विश्वम' फिल्म पर टिकी हुई है। हाल ही में, दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने के लिए फिल्म निर्माताओं की ओर से इसकी मेंकिग का एक वीडियो भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


Game Changer: कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'गेम चेंजर' से सामने आया अभिनेत्री का नया पोस्टर

विज्ञापन

Viswam movie making video released Tottempudi Gopichand seen in action avatar again after Bhimaa
फिल्म 'विश्वम' - फोटो : इंस्टाग्राम @yoursgopichand

गोपीचंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'विश्वम' की मेकिंग के जुड़ा एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की मेंकिग का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो को ‘द जर्नी ऑफ विश्वम’ नाम दिया गया है, जिसमें गोपीचंद को जोरदार एक्शन करते हुए देखा जा सकता है।

Viswam movie making video released Tottempudi Gopichand seen in action avatar again after Bhimaa
फिल्म 'विश्वम' - फोटो : इंस्टाग्राम @yoursgopichand

इस वीडियो ने दर्शकों को रोमांचित करने का काम किया है। वीडियो से जाहिर है कि गोपीचंद कई सारे एक्शन सीन में दिखाई देंगे। वीडियो के आखिर में उन्हें कुल्हाड़ी से किसी की हत्या करते हुए भी देखा जा सकता है। फिल्म में रोमांटिक गाने भी सुनने को मिलेंगे। फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर डेडपूल एंड वूल्वरिन का तूफान, जानें बैड न्यूज और कल्कि 2898 एडी का हाल

विज्ञापन

Viswam movie making video released Tottempudi Gopichand seen in action avatar again after Bhimaa
गोपीचंद - फोटो : इंस्टाग्राम @yoursgopichand

'विश्वम' का निर्देशन श्रीनू वैतला कर रहे हैं। इसमें गोपीचंद के साथ-साथ वीटीवी गणेश, प्रगति, वेनेला किशोर, शाकालाका शंकर, अजय घोष, नरेश और चम्मक चंद्रा भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। फिल्म का संगीत चैतन भारद्वाज ने तैयार किया है। इसका निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और चित्रालयम स्टूडियो द्वारा किया गया है। वहीं, दोनेपुडी चक्रपाणि इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। बता दें कि 'भीमा' ने महज 11.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में गोपीचंद को 'विश्वम' से वापसी की उम्मीद होगी।

Salman Khan: गोविंदा की वजह से मिली थी सलमान खान को फिल्म 'जुड़वा', 'पार्टनर' को लेकर डेविड धवन का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed