फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vipul Shah talks Action Replayy said This was my fault and no one else It was my failure as a director

Vipul Shah: अक्षय की सलाह को नहीं मान विपुल ने की थी बड़ी गलती, बोले- मैंने कुछ ज्यादा ही एक्सपेरिमेंट कर दिया

Sun, 17 Mar 2024 11:50 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 17 Mar 2024 11:50 AM IST
सार


फिल्म 'एक्शन रिप्ले' एक पीरियड फिल्म थी जिसका निर्देशन विपुल शाह ने किया था। वे कुछ अलग करना चाहते थे अपनी फिल्म के साथ इसलिए उन्होंने अक्षय कुमार के लुक के साथ काफी प्रयोग भी किए थे।

विज्ञापन
Vipul Shah talks Action Replayy said This was my fault and no one else It was my failure as a director
विपुल शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
बॉलीवुड में कई बार कुछ अलग करने के चक्कर में फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही हाल अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'एक्शन रिप्ले' का हुआ था। निर्देशक विपुल शाह की एक महत्वकांक्षी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विपुल शाह ने खुद इस बात का खुलासा किया है। 

अक्षय कुमार फिल्म को लेकर थे चिंतित 
फिल्म निर्माता विपुल शाह ने 'एक्शन रिप्ले' में पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम किया था। उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'देखिए सच कहूं तो इस फिल्म की रिलीज से पहले ही अक्षय को लग रहा था कि इस फिल्म में कुछ तो सही नहीं है, लेकिन मैंने अक्षय की बातों पर ध्यान नहीं दिया था। अगर मैं उनकी बात सुन लेता तो शायद फिल्म का अंजाम उतना बुरा नहीं होता।'
विज्ञापन


ओटीटी पर इस हफ्ते देशभक्ति के साथ मिलेगा एक्शन का मजा
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों को नहीं पसंद आया था अक्षय का लुक 
विपुल शाह अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'दर्शक अपने पसंदीदा हीरो को उस अंदाज में नहीं देखना पसंद करते हैं जिस अंदाज में मैंने अक्षय को दिखाया था। अक्षय एक गुड-लुकिंग स्टार हैं और मैंने उन्हें बहुत ही भद्दे तरीके से इस फिल्म में दिखाया था, दर्शकों को यह बात पसंद नहीं आई थी।'

Ul Jalool Ishq: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की 'उल जलूल इश्क' की शूटिंग पूरी, मनीष मल्होत्रा ने साझा किया नोट

अक्षय की सलाह पर ध्यान न देना महंगा 
फिल्म 'एक्शन रिप्ले' एक पीरियड फिल्म थी जिसका निर्देशन विपुल शाह ने किया था। वे कुछ अलग करना चाहते थे अपनी फिल्म के साथ इसलिए उन्होंने अक्षय कुमार के लुक के साथ काफी प्रयोग भी किए थे। विपुल इस विषय में बात करते हुए कहते हैं, 'एक तो सबसे पहले 'एक्शन रिप्ले' जो अक्षय का लूक था वही उस फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई। मुझे अक्षय ने कहा भी था विपुल अब आपका एक्सपेरिमेंट को थोड़ा एक्सट्रीम हो रहा है। ये सब नहीं करते हैं, लेकिन मैंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed