{"_id":"67a1eeb10ee614a20505b5b0","slug":"vinod-bhanushali-takes-holy-dip-in-sangam-mahakumbh-with-his-family-and-friends-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vinod Bhanushali at Mahakumbh: महाकुंभ में विनोद भानुशाली ने पवित्र संगम में लगाई डुबकी, शेयर कीं तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vinod Bhanushali at Mahakumbh: महाकुंभ में विनोद भानुशाली ने पवित्र संगम में लगाई डुबकी, शेयर कीं तस्वीरें
Tue, 04 Feb 2025 04:12 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 04 Feb 2025 04:12 PM IST
सार
Vinod Bhanushali at Mahakumbh: निर्माता विनोद भानुशाली ने महाकुंभ जाकर पवित्र संगम में स्नान किया और इस दिव्य कुंभ से जुडी कई तस्वीरें शेयर की।
विज्ञापन
विनोद भानुशाली
- फोटो : इंस्टाग्राम- @vinod.bhanushali
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली ने प्रयागराज के महाकुंभ की यात्रा की, जहां उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ संगम में सन्नान किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की।
विज्ञापन
विनोद भानुशाली के कुंभ की समृद्ध यात्रा
हाल ही में निर्माता विनोद भानुशाली का महाकुंभ की धरती प्रयागराज में आध्यात्मिक अंदाज देखने को मिला, जिसमें वह अपनी पत्नी रिंकू भानुशाली के साथ पवित्र जल में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते थे विक्की कौशल और अक्षय खन्ना, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
विज्ञापन
कुंभ ने हमारी सदियों पुरानी परंपरा को संजोया है
सोशल मीडिया पर विनोद फोटो और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साधु महात्माओं के साथ भी खड़े नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए वह अपना और अपने परिवार वालों का ख्याल रखने के लिए अभिनेता पुनीत सिंह वत्स उनकी पत्नी ईशा और जज मानस वत्स को धन्यवाद करते हैं। स्वामी पद्मनाभ शरण जी के मार्गदर्शन के लिए भी आभार प्रकट करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: India’s Got Latent Show: कॉमेडियन समय रैना के शो पर पहुंची प्रतियोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला
महाकुंभ की धरती पर सितारों का आगमन
144 साल बाद हो रहे इस महाकुंभ में दुनिया भर से लोग पहुुंच रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड सितारे भी पहुंच रहे हैं। अभी हाल ही में हेमा मालिनी ने वहां पहुंचकर स्नान किया था। साथ ही कोरियोग्राफर रेमो डिशूजा, कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर के अलावा भी कई हस्तियां महाकुंभ पहुंच रही हैं।
विनोद भानुशाली का वर्कफ्रंट
बॉलीवुड में निर्माता और निर्देशक के रूप में पहचाने जाने वाले विनोद भानुशाली ने कई फिल्में की है। विनोद भानुशाली ने भैय्या जी, मैं अटल हूं और कहां शुरू कहां खत्म जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।