फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedian Samay Raina Show India Got Latent Show And Fir Against A Contestant

India’s Got Latent Show: कॉमेडियन समय रैना के शो पर पहुंची प्रतियोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला

Tue, 04 Feb 2025 03:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 04 Feb 2025 03:41 PM IST
सार

यूट्यूब पर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का एक शो आता है, इसमें देश भर से प्रतियोगी आते हैं, अपना हुनर दिखाते हैं या कॉमेडी करते हैं। हाल ही में एक अरुणाचल प्रदेश की प्रतियोगी शो पर आई, जिसने अरुणाचल प्रदेश के लोगों पर ऐसी टिप्पणी की, अब उसके ऊपर एफआईआर दर्ज हो गई है। क्या है ये पूरा मामला जानिए?  

विज्ञापन
Comedian Samay Raina Show India Got Latent Show And Fir Against A Contestant
समय रैना के शो में शामिल हुई प्रतियोगी जैसी नबाम, जिस पर हुई है एफआईआर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

समय रैना बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में वह अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में भी नजर आए थे। लेकिन इस समय रैना और उनका एक शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक एफआईआर की वजह से चर्चा में आ गया है। दरअसल, इस शो में आई एक प्रतियोगी ने कुछ ऐसी टिप्पणी की है कि अरुणाचल प्रदेश में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


अरुणाचल के लोगों पर क्या टिप्पणी की 
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की एक लड़की जैसी नाबम ने समय रैना के शो पर अपने ही प्रदेश के बारे में एक खराब टिप्पणी की। शो में समय रैना ने जैसी नबाम से पूछा था कि क्या आपने डॉग मीट खाया है तो उसने मना कर दिया। फिर वह आगे बोली कि मेरे दोस्त अपने पातलू पशुओं को पकाकर खा लेते हैं। जैसी नाबम की यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मेहमान बनकर पहुंचे कॉमेडियंस, इस शख्स ने अमिताभ से मांगा प्रॉपर्टी में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल के व्यक्ति ने की एफआईआर 
शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की प्रतियोगी जैसी नबाम के खिलाफ अब इसी टिप्पणी पर अरुणाचल प्रदेश में एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज करा दी है। उसका कहना है कि जैसी नबाम की यह टिप्पणी गलत है और अरुणाचल के मूल निवासियों को अपमानित करने वाली है। 

ये खबर भी पढ़ें: Urfi Javed: समय रैना के शो पर बिफरीं उर्फी जावेद, बोलीं- उन्हें लगता है व्यूज के लिए किसी को गाली देना सही है 
समय के शो पर होती है विवादास्पद बातें 
समय रैना के शो पर पहले भी कई तरह की विवाद से भरी बातें की जाती हैं। कई प्रतियोगी ऐसी बातें करते या कहते हैं, जो लोगों को आहत करने वाली होती हैं। यह शो यूट्यूब पर लाखों की संख्या में लोग देखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed