फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vikrant massey and himesh reshammiya meets shah rukh khan in lovely way video viral

चूमा हाथ और लगाया गले, शाहरुख खान से कुछ इस अंदाज में मिले विक्रांत मैसी-हिमेश रेशमिया; वीडियो वायरल

Sun, 23 Nov 2025 06:24 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 23 Nov 2025 06:24 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विक्रांत मैसी और हिमेश रेशमिया जिस अंदाज में शाहरुख खान से मिल रहे हैं। वो नेटिजंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Vikrant massey and himesh reshammiya meets shah rukh khan in lovely way video viral
विक्रांत मैसी, हिमेश रेशमिया और शाहरुख खान - फोटो : एक्स

विस्तार

बीते दिन मुंबई में ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां तमाम सितारों ने शिरकत की थी। उसी दौरान एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इसमें विक्रांत मैसी और हिमेश रेशमिया का शाहरुख खान से मिलने का तरीका तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर नेटिजंस की तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। देखें वीडियो। 

विज्ञापन

किंग खान से कुछ यूं मिले हिमेश रेशमिया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर-सिंगर हिमेश रेशमिया अभिनेता शाहरुख खान का हाथ अपने दोनों हाथों से पकड़े हुए हैं। वह किंग खान से कुछ कहते दिख रहे हैं, जिस पर शाहरुख मुस्कुराकर उन्हें धन्यवाद कह रहे हैं।

विज्ञापन

 


विक्रांत मैसी ने चूमा हाथ और लगाया गले
हिमेश रेशमिया से मिलने के बाद जैसी ही शाहरुख खान आगे बढ़ते हैं। तो एक्टर विक्रांत मैसी, किंग खान को देखते ही उन्हें गले लगा लेते हैं। फिर शाहरुख का हाथ पकड़कर वो चूमते हैं। यह देख शाहरुख उन्हें गले लगाते हैं और प्यार से गाल पर चूम लेते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड में आमिर खान संग किया डेब्यू, जिसकी तलाक की खबरों ने बटोरी सुर्खियां, करोड़ों में है नेटवर्थ


नेटिजंस पसंद कर रहे वीडियो
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की तमाम प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा कि विक्रांत मैसी ने जिस प्यार से शाहरुख खान से मिला वो काफी प्यारा पल था। इसके अलावा कुछ यूजर्स हिमेश रेशमिया के भी मिलने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed