Vikas Sethi Death: मुंबई में होगा विकास सेठी का अंतिम संस्कार, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनकी पत्नी जाह्नवी सेठी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जताया और घोषणा की कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को हिंदू परंपराओं के अनुसार मुंबई में होगा। उनके आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘बहुत दुख के साथ, हम आपको हमारे प्रिय विकास सेठी के निधन के बारे में सूचित करते हैं, जो 8 सितंबर 2024 को हम सभी को छोड़कर चले गए। अंतिम संस्कार 9 सितंबर को हिंदू परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। इस कठिन समय में आपकी उपस्थिति, प्रार्थना और समर्थन की बहुत सराहना की जाएगी।’
Deepak Tijori: दीपक तिजोरी ने लॉन्च किया अपना म्यूजिक लेबल, 10 सितंबर को रिलीज करेंगे 'गुमशुदा' गाने का वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास और जाह्नवी एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए नासिक गए थे। हालांकि, अभिनेता को उल्टी हुई और उनका पेट खराब हो गया। उनकी पत्नी ने खुलासा किया कि वह अस्पताल नहीं जाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने डॉक्टर से घर आने को कहा। उन्होंने पीटीआई को बताया, ‘जब मैं सुबह करीब 6 बजे उन्हें जगाने गई तो वे नहीं रहे। वहां के डॉक्टर ने बताया कि कल रात नींद में ही हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।’
विकास के पार्थिव शरीर को मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विकास टेलीविजन के एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने एकता कपूर की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अहम सहायक भूमिका निभाई थी। वह कहीं तो होगा और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शो का भी हिस्सा रहे। उनके निधन से टीवी जगत के लोगों में दुख का माहौल है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने किए लालबाग के राजा के दर्शन, भूल भुलैया 3 अभिनेता को देखकर खुशी से झूमे फैंस
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.