फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Raaz recently Reacts To harassment Allegations On His Spot Boy says I have nothing to do with it

Vijay Raaz: 'मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है', अपने स्पॉट बॉय पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले विजय राज

Sat, 17 Aug 2024 04:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 Aug 2024 04:49 PM IST
सार

इस मामले पर बात करते हुए मंगत पाठक ने कहा कि वह विजय को फिल्म से निकाल कर खुश हैं। उन्होंने कहा, "उनका स्टाफ उनकी जिम्मेदारी है। टीम में ऐसे लोगों के साथ काम करने की क्या जरूरत है। हमें होटल से आधिकारिक ई-मेल मिला है। सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

विज्ञापन
Vijay Raaz recently Reacts To harassment Allegations On His Spot Boy says I have nothing to do with it
विजय राज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेता विजय राज इन दिनों अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से निकाले जाने को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि यू.के. में फिल्म के सेट पर उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार के बाद संजय मिश्रा ने उनकी जगह ले ली है। फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक ने विजय के स्पॉट बॉय के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।
विज्ञापन


फिल्म के सह-निर्माता कुमार मंगत पाठक ने किया दावा
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेट पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि स्पॉट बॉय ने नशे में होटल स्टाफ के एक सदस्य के साथ यौन उत्पीड़न किया। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय ने कहा, "ये दो अलग-अलग कहानियां हैं और दोनों एपिसोड में कम से कम 10 घंटे का अंतर है। मुझे 4 अगस्त को दोपहर 2 बजे फिल्म से हटा दिया गया था और होटल में एपिसोड 4 अगस्त को रात 11 बजे हुआ था। दोनों को मिलाने की कोशिश न करें। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, मैं इस तरह के व्यवहार को प्रोत्साहित नहीं करता। मैं अब स्पॉट बॉय के साथ काम नहीं कर रहा हूं।"
विज्ञापन


अभिनेता के फिल्म से बाहर निकाले जाने पर खुश हैं मंगत पाठक
इस मामले पर बात करते हुए मंगत पाठक ने कहा कि वह विजय को फिल्म से निकाल कर खुश हैं। उन्होंने कहा, "उनका स्टाफ उनकी जिम्मेदारी है। टीम में ऐसे लोगों के साथ काम करने की क्या जरूरत है। हमें होटल से आधिकारिक ई-मेल मिला है। सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जैसा कि मैंने कहा, हम विजय राज से अलग होकर खुश हैं और हम ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहते।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय ने किया दावों का खंडन
हाल ही में खबर आई कि अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा रहे अभिनेता विजय राज को कथित तौर पर फिल्म से बाहर कर दिया गया है। शूटिंग फिलहाल यूनाइटेड किंगडम में चल रही है। कथित तौर पर, अभिनेता ने फिल्म के सेट पर दुर्व्यवहार किया। दूसरी ओर, विजय ने दावों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि फिल्म के सेट पर अजय का स्वागत नहीं करने के बाद उन्हें फिल्म से हटा दिया गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed