Vicky Kaushal-Triptii: तृप्ति डिमरी के साथ जमेगी विक्की की जोड़ी? एनाउंसमेंट वीडियो में अभिनेता ने दिया संकेत
विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'खबरों की दुनिया में, हमारे पास आपके लिए दो खबरें हैं! लेकिन आप पहले कौन सी खबर सुनना पसंद करेंगे?
विस्तार
विक्की कौशल ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, इसमें विक्की कौशल तृप्ति डिमरी के साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों के अलावा पंजाबी सिंगर एमी विर्क भी नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर फैंस अंदाजा लगाएं कि शायद वह किसी नई फिल्म का एलान करेंगे, इससे पहले विक्की ने फैंस को एक पहेली में उलझाकर रख दिया है।
Lakme Fashion Week 2024: रैंप पर जाह्नवी-आदित्य ने रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा, अनन्या पांडे ने भी मचाया धमाल
विक्की कौशल ने साझा की वीडियो
विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'खबरों की दुनिया में, हमारे पास आपके लिए दो खबरें हैं! लेकिन आप पहले कौन सी खबर सुनना पसंद करेंगे? गुड न्यू या बैड न्यूज? चलिए कमेंट बॉक्स में हमें इस बारे में बताइए'।
Kriti Sanon: 'क्रू' स्टार कृति का बॉलीवुड स्टीरियोटाइप पर बड़ा बयान, बोलीं- लड़कियां भी कॉमेडी कर सकती हैं
एमी और तृप्ति को विक्की ने कराया चुप!
हैलो एव्रीवन, मैं यहां आज किसी पंजाबी गाने पर रील बनाने नहीं आया हूं। यहां हमारे साथ तृप्ति और एमी हैं और दो खबरे हैं। आप पहले क्या जानना चाहेंगे? गुड न्यूज या बैड न्यूज'? विक्की की बात सुनकर तृप्ति बोलती हैं, 'गुड न्यू', वहीं एमी कहते हैं, 'बैड न्यूज'। इस पर विक्की कहते हैं, 'मैं आपसे नहीं कह रहा था, यह सवाल हमारे दर्शकों से है'।
यूजर्स ने लगाए कयास
अभिनेता के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है। यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। अपने पोस्ट में विक्की कौशल ने करण जौहर को भी टैग किया है। ऐसे में कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि व धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म में तृप्ति के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि 'एनिमल पार्क' में विक्की कौशल विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दुख खत्म कर दो, गुड न्यूज ही दे दो'। कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं, 'कैटरीना प्रेग्नेंट हैं क्या?'
Anurag Kashyap: साउथ के इस अभिनेता के साथ फिल्म बनाने जा रहे अनुराग कश्यप, मूवी को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने