फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran malayalam director M Mohan Passed Away At age of 76 die in kochi hospital was suffering from illness

M Mohan Passed Away: मलयालम निर्देशक एम मोहन का 76 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Tue, 27 Aug 2024 03:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 27 Aug 2024 03:35 PM IST
सार

मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक एम. मोहन का मंगलवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 76 वर्षीय फिल्म निर्माता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन
Veteran malayalam director M Mohan Passed Away At age of 76 die in kochi hospital was suffering from illness
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज फिल्म निर्माता एम मोहन का आज मंगलवार, 27 अगस्त को कोच्चि में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 76 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, मलयालम फिल्म निर्माता कोच्चि में उम्र से संबंधित कुछ बीमारियों का इलाज करवा रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी अनुपमा और दो बेटे उपेंधर मोहन और पुरंदर मोहन हैं।

विज्ञापन


2005 में बनाई थी आखिरी फिल्म
एम मोहन की पत्नी भी एक प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना हैं और उन्होंने मलयालम फिल्म उद्योग में एक अभिनेत्री के रूप में काम किया है। फिल्म निर्माता एम मोहन के आकस्मिक निधन से फिल्म उद्योग में शोक का माहौल है। निर्देशक ने 1970 के दशक के अंत में अपना करियर शुरू किया और 2005 में अपनी आखिरी फिल्म बनाई। उनके कुछ बेहतरीन कार्यों में इदावेला, विदा परायुम मुनपे, अलोलम, थीर्थम, मुखम, अंगने ओरु अवधिकलाथु, पक्षे और मंगलम नेरुन्नु शामिल हैं।
विज्ञापन


निर्देशक ने दीं कई हिट फिल्में
80 के दशक में रिलीज हुई उनकी अधिकांश फिल्में मलयालम फिल्म उद्योग के स्वर्ण युग का हिस्सा मानी जाती हैं, यह वह समय था, जब केजी जॉर्ज, भारतन और पद्मराजन जैसे प्रसिद्ध निर्देशक अग्रणी भूमिका में थे। इस बीच पटकथा लेखक पद्मराजन और जॉन पॉल के साथ उनके सहयोग से कई बेहतरीन फिल्में बनीं, जैसे विदा परयुम मुनपे। इस फिल्म में नेदुमुदी वेणु मुख्य भूमिका में थे और इसकी पटकथा जॉन पॉल ने लिखी थी। यह फिल्म एम मोहन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटकथा लेखक भी थे एम मोहन
दूसरी ओर पटकथा लेखक पद्मराजन के साथ उन्होंने शालिनी एंटे कूट्टुकरी, इदावेला और कोचू कोचू थेट्टुकल जैसी हिट फिल्में दीं। एम मोहन ने 1978 में वडाका विदु के साथ निर्देशन की शुरुआत की। उनकी अगली दो फिल्में, शालिनी एंटे कूट्टुकरी और रांडू पेनकुट्टिकल ने उनकी अनूठी फिल्म निर्माण शैली को दिखाया। निर्देशन के अलावा एम मोहन ने पांच फिल्मों की पटकथा लिखी, जिनमें एंजीन ओरु अवधिकलाथु, मुखम, श्रुति, अलोलम और विदा परायुम मुनपे शामिल हैं। उन्होंने इथिले इनियुम वरु और कथायरियाथे जैसी फिल्मों की कहानियों में भी योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed