{"_id":"6787a760f97baf17f20ac1a1","slug":"veteran-kannada-actor-sarigama-viji-passes-away-at-age-of-77-due-to-multiple-organ-failure-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sarigama Viji Passes Away: कन्नड़ अभिनेता सारिगमा विजी का 77 वर्ष की आयु में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sarigama Viji Passes Away: कन्नड़ अभिनेता सारिगमा विजी का 77 वर्ष की आयु में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
Wed, 15 Jan 2025 05:49 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:49 PM IST
सार
Sarigama Viji Passes Away: कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सारिगमा विजी का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनके कई अंगों ने काम करना बंद और उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
सारिगमा विजी
- फोटो : एक्स @GopalaiahK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सारिगमा विजी ने 77 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके बेटे रोहित ने पीटीआई से कहा कि वे मल्लेश्वरम के मणिपाल अस्पताल में फेफड़ों के संक्रमण का इलाज करा रहे थे। इस दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। अभिनेता की निधन के बाद कन्नड़ फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
एक सप्ताह से चल रहे थे बीमार
दिवंगत अभिनेता के बेटे ने कहा, "जब वे बीमार पड़े तो हमें लगा कि यह मौसमी संक्रमण है। लेकिन पिछले सात दिनों में स्थिति बिगड़ती चली गई और आज सुबह करीब 9.30 बजे कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उनका निधन हो गया।"
यह खबर भी पढ़ें: Abhijeet Bhattacharya: 'मेरे बच्चे कभी भी उनके कॉन्सर्ट की टिकट नहीं खरीदेंगे', अभिजीत का दिलजीत-करण पर तंज
विज्ञापन
कल होगा अंतिम संस्कार
सारिगमा विजी का अंतिम संस्कार 16 जनवरी, गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चामराजपेट में टीआर मिल के पास एक श्मशान घाट पर होगा। उनके पार्थिव शरीर को महालक्ष्मीपुरम स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, ताकि अभिनेता के अंतिम संस्कार से पहले उनके चाहने वाले उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।
यह खबर भी पढ़ें: Stars Kids Debut: करण जौहर की राह पर चले निर्देशक अभिषेक कपूर, कराया इन बॉलीवुड स्टार्स का डेब्यू
कर्नाटक के पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता के निधन की खबर आने के तुरंत बाद, उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों की ओर से श्रद्धांजलि और संवेदनाएं आने लगीं। कर्नाटक के पूर्व मंत्री के गोपालैया ने विजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, "कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार और मशहूर कॉमेडियन सारिगामा विजी के निधन की खबर सुनकर हमें बहुत दुख हो रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "सैकड़ों फिल्मों में अभिनय करके कन्नड़ लोगों के दिलों का मनोरंजन करने वाले सारिगामा विजी का निधन कन्नड़ सिनेमा उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"
250 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय
आर विजयकुमार के रूप में जन्मे सरिगामा विजी ने साल 1975 में कन्नड़ फिल्म 'बेलुवालादा मदिलाली' से बतौर अभिनेता शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 269 फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनेता होने के अलावा उन्होंने एक लेखक के रूप में भी कन्नड़ फिल्म उद्योग में योगदान दिया है। उन्होंने 80 फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। अभिनेता ने अपने करियर में टेलीविजन शो के करीब 2,400 एपिसोड का निर्देशन भी किया है।

ಕನ್ನಡ ಚಿತ್ರರಂಗದ ಹಿರಿಯ ಕಲಾವಿದ, ಖ್ಯಾತ ಹಾಸ್ಯನಟ, ಸರಿಗಮ ವಿಜಿ ವಿಧಿವಶರಾದ ಸುದ್ದಿ ತಿಳಿದು ತೀವ್ರ ದುಃಖವಾಗಿದೆ. ನೂರಾರು ಚಲನಚಿತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ನಟಿಸಿ ಕನ್ನಡಿಗರ ಮನ ರಂಜಿಸಿದ್ದ ಸರಿಗಮ ವಿಜಿ ಅವರ ನಿಧನ ಕನ್ನಡ ಚಿತ್ರರಂಗಕ್ಕೆ ತುಂಬಲಾರದ ನಷ್ಟ. ದೇವರು ಅವರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಚಿರಶಾಂತಿ ಕರುಣಿಸಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ.#sarigamaviji pic.twitter.com/0vhvvUrgpY
— K Gopalaiah (@GopalaiahK) January 15, 2025