{"_id":"662c7f48d9646fd55b0b764e","slug":"veere-di-wedding-fame-sonam-kapoor-said-she-was-traumatized-due-to-her-increased-weight-after-birth-of-her-son-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonam Kapoor: बेटे के जन्म के बाद सदमे में चली गई थीं सोनम कपूर, बोलीं- ‘पति के साथ बदल जाता है रिश्ता’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonam Kapoor: बेटे के जन्म के बाद सदमे में चली गई थीं सोनम कपूर, बोलीं- ‘पति के साथ बदल जाता है रिश्ता’
Sat, 27 Apr 2024 10:02 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:02 AM IST
सार
अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह रिश्ते बदल जाते हैं। साल 2022 में उन्होंने बेटे वायु आहूजा को जन्म दिया था।
विज्ञापन
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मां बनने के बाद के अनुभवों का साझा किया। सोनम ने कहा कि उन्होंने हमेशा खुद को वैसे ही स्वीकार किया है जैसी वो हैं, लेकिन बेटे वायु के जन्म के बाद उनका वजन 32 किलो बढ़ गया था। बढ़े वजन के कारण वह काफी परेशान हो गईं और सदमे में चली गई थीं। अभिनेत्री सोनम कपूर 38 साल की उम्र में साल 2018 में व्यवसायी आनंद आहूजा के संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। साल 2022 में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।
सदमे में चली गई थीं सोनम कपूर
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बच्चे के जन्म के बाद आने वाले बदलावों पर खुलकर बात की। सोनम ने कहा, ‘मेरा वजन 32 किलो बढ़ गया था। सच कहूं तो शुरू में मैं सदमे में थी। आपका अपने बच्चे के प्रति इतना लगाव हो जाता है कि आप अपने व्यायाम और सही खानपान के बारे में ध्यान नहीं रख पाते। इसे ठीक करने में मुझे डेढ़ साल लग गए। मैंने इसे बहुत धीमी गति से किया, आपको धीमा होना होगा, क्योंकि नए के साथ तालमेल बिठाना होता है।’
मामा गोविंदा के पैर छूकर कश्मीरा ने मांगी माफी, खत्म हुई लड़ाई
विज्ञापन
पति के साथ बदल जाता है रिश्ता
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘आपके जीवन में सब कुछ बदल जाता है। आपका अपने साथ रिश्ता बदलता है, आपके पति के साथ बदलता है, सब कुछ बदलता है। आप कभी भी अपने शरीर के बारे में एक जैसा महसूस नहीं करेंगी। मैं जो भी हूं, मैंने हमेशा खुद को स्वीकार किया है और मुझे लगा कि मुझे अपने इस रूप को स्वीकार करने की जरूरत है।’
वजन घटाने के अनुभवों को किया साझा
अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने वजन घटाने के अनुभवों के बारे में बात करती रहती हैं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘मुझे फिर से अपने जैसा महसूस करने में 16 महीने लग गए। धीरे-धीरे, बिना किसी वजन कम करने वाले आहार और बेमतलब के व्यायाम के, बस लगातार खुद की और शिशु की देखभाल की।’
Friday Box Office: पहले दिन ही धड़ाम से गिरी आयुष शर्मा की 'रुसलान', कैसा रहा 'मैदान' समेत अन्य फिल्मों का हाल