{"_id":"66eff90bdd157366a90394a2","slug":"vedaa-actor-abhishek-banerjee-accepted-that-he-did-paid-pr-for-his-rajkummar-rao-shraddha-starrer-stree-2-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी का दिलचस्प खुलासा, कहा- 'स्त्री 2' के लिए पीआर पर खर्च किए थे पैसे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी का दिलचस्प खुलासा, कहा- 'स्त्री 2' के लिए पीआर पर खर्च किए थे पैसे
Sun, 22 Sep 2024 04:31 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:31 PM IST
सार
अभिषेक बनर्जी हाल में ही 'वेदा' और 'स्त्री 2' में नजर आए हैं। स्त्री 2 में उन्हें जेना के किरदार में काफी पसंद भी किया गया है। अभिनेता ने हाल में ही खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म को लेकर अपने पीआर के लिए पैसे खर्च किए थे।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
विस्तार
अभिषेक बनर्जी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आए हैं। 'स्त्री 2' को बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कामयाबी हासिल हुई है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म की इस कामयाबी से इससे जुड़े सभी कलाकार काफी ज्यादा खुश हैं। इस दौरान कुछ कलाकारों के बीच फिल्म की सफलता का श्रेय लेने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए। इस बीच अभिषेक बनर्जी ने भी एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अपने बारे में अच्छी बातें प्रसारित कराने के लिए अभिनेता ने पीआर को पैसे दिए थे। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद उनकी तारीफ स्वाभाविक रूप से हुई, क्योंकि दर्शकों को उनका काम काफी पसंद आया।
विज्ञापन
स्त्री 2 के लिए पीआर को दिए थे पैसे- अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी स्त्री 2 में अपने किरदार जेना के रूप में नजर आए। इस किरदार में अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हाल में उन्होंने आईडीवा के साथ बातचीत के दौरान पीआर गतिविधियों की कमियों के बारे में बात करते हुए यह स्वीकार किया कि उन्होंने भी इसके लिए पैसे खर्च किए थे। अभिनेता ने कहा,"समस्या यह है कि पीआर की अगर स्वाभाविक और वास्तविक खबर भी आएगी, तो भी लोगों को लगता है कि पीआर है। किसी ने तुम्हारे बारे में अच्छा लिख दिया और तुम अच्छा महसूस कर रहे हो और ऑर्गेनिकली आया है, लेकिन फिर हर कोई सोचेगा, 'ओह इसने पीआर करवाया है।' यह एक कमी है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ।"
विज्ञापन
Sharvari Wagh: इस निर्देशक के साथ पहली फिल्म करना चाहती थीं शरवरी, अल्फा स्टार बोलीं- शॉर्टलिस्ट हो गई...
विज्ञापन
'ऑर्गेनिक पीआर भी लोगों को पेड पीआर लगती है'
अभिनेता ने आगे कहा, "पाताल लोक के समय भी हुआ, स्त्री 2 के वक्त भी हुआ। मैंने सोचा था कि मैं पैसे खर्च करूंगा, पीआर में और ये सब करूंगा। थोड़े बहुत किए भी, लेकिन दर्शकों की वजह से उससे ज्यादा ही पीआर हो गया। उन्होंने फोटो, वीडियो, मीम्स और कहानियां शेयर करना शुरू कर दिया। फिर मुझे एहसास हुआ कि चाहे कितना भी शोर मचा लो, एक बार जब वे इसे ऑर्गेनिक तरीके से कर रहे हैं, तो यही असली पीआर है, लेकिन वो ऑर्गेनिक पीआर भी लोगों को पेड पीआर लगती है।"
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर को मिली थी शादी न करने की सलाह, लोगों ने कहा था इससे करियर हो सकता है बर्बाद
'स्त्री 2' सबकी फिल्म है- अभिषेक बनर्जी
बताते चलें कि कुछ समय पहले पीआर की नकारात्मक चर्चा ने जोर पकड़ी थी, जब श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के बीच इसकी सफलता को लेकर क्रेडिट वॉर छिड़ गई थी। फिल्म में बिट्टू के किरदार में नजर आए अपारशक्ति खुराना ने भी श्रद्धा कपूर पर क्रेडिट लेने के लिए पीआर करने का आरोप लगाया था। उस दौरान भी अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि फिल्म सभी की है। उन्होंने कहा था कि स्त्री 2 की खूबसूरती यह है कि यह सभी की है और बाकी सब दुर्भाग्यपूर्ण शोर है।
BMCM: अली अब्बास जफर ने वाशु भगनानी पर लगाया फीस नहीं देने का आरोप, निर्माता पर बकाया है इतने करोड़ रुपये