फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Sharma Sunny Singh Manjot Singh Jassie Gill film Wild Wild Punjab film will be released on 10 July 2024

Wild Wild Punjab: 10 जुलाई को रिलीज होगी 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब', दिल टूटे आशिक को संभालते दिखेंगे दोस्त

Wed, 19 Jun 2024 12:39 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:39 PM IST
सार

वरुण शर्मा, सनी सिंह, मनजोत सिंह और जस्सी गिल की फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' 10 जुलाई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में एक दिल टूटे हुए आशिक और उसके दोस्तों की कहानी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Varun Sharma Sunny Singh Manjot Singh Jassie Gill film Wild Wild Punjab film will be released on 10 July 2024
फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

विस्तार

दोस्ती-यारी और दिल टूटे आशिक पर कई फिल्में बन चुकी हैं। अब दर्शकों को ऐसी ही एक और फिल्म देखने का मौका मिलने वाला है। दरअसल, 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' नाम की ताजा फिल्म में लोगों को जल्द ही एक दिल टूटे आशिक और उसके दोस्तों की कहानी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


Dalljiet Kaur: निखिल पटेल ने शोहरत के लिए दलजीत से की शादी? केन्या में अपने अधिकारों के लिए लड़ रहीं एक्ट्रेस
विज्ञापन


कॉमेडी फिल्म है 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब'
'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' एक कॉमेडी फिल्म है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज इस फिल्म की रिलीज का एलान कर दिया है। सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की घोषणा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, "चार दोस्त, एक लंबा सफर और एक्स को आई एम ओवर यू बोलने की कोशिश। एक वाइल्ड वाइल्ड सवारी के लिए खुद को तैयार रखें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)



10 जुलाई, 2024 को होगी रिलीज
'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' को 10 जुलाई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन सिमरप्रीत सिंह ने किया है। सिमरप्रीत इससे पहले 'हाफ लव हाफ अरेंज्ड' और 'कॉलेज रोमांस' वेब सीरीज को डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने फिल्म का निर्माण किया है।

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने दिखाया अपनी नन्ही परी का चेहरा, गुलाबी ड्रेस में बेहद क्यूट लग रहीं राबिया

क्या है फिल्म की कहानी?
'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' में वरुण शर्मा, सनी सिंह, मनजोत सिंह और जस्सी गिल ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इनके अलावा  पत्रलेखा और इशिता राज भी अभिनय करती हुई नजर आएंगी। अभिनेता वरुण शर्मा, खन्ने का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसका ब्रेकअप हो चुका है। फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे खन्ने का दिल टूटने के बाद उसके सारे दोस्त उसकी मदद करते हैं। ‘ब्रेक-अप ट्रिप’ पर निकले ये चार दोस्त क्या कुछ करेंगे, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। 

Mr.Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' के निर्देशक ने फिल्म के गाने पर दिया अपडेट, इस गीतकार ने लिखा है रोमांटिक गाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed