{"_id":"667267b2bfdc2282da01214d","slug":"ravi-teja-new-movie-mr-bachchan-director-gave-an-update-that-lyricist-sahithi-has-written-a-romantic-song-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mr.Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' के निर्देशक ने फिल्म के गाने पर दिया अपडेट, इस गीतकार ने लिखा है रोमांटिक गाना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mr.Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' के निर्देशक ने फिल्म के गाने पर दिया अपडेट, इस गीतकार ने लिखा है रोमांटिक गाना
Wed, 19 Jun 2024 10:38 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:38 AM IST
सार
रवि तेजा की नई फिल्म 'मिस्टर बच्चन' जल्द देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर ने इसके संगीत को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
हरीश शंकर और रवि तेजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @harish2you/@raviteja_2628
विस्तार
दक्षिण भारतीय अभिनेता रवि तेजा की नई फिल्म 'मिस्टर बच्चन' की शो रील जारी हो चुकी है। तेजा के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो रील आने के बाद जाहिर है कि अब इस फिल्म से जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आता रहेगा। इसी सिलसिले में फिल्म के निर्देशक की ओर से एक ताजा जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन
Ishq Vishk Rebound: सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास हुई इश्क विश्क रिबाउंड! सीबीएफसी ने किए दो बदलाव
विज्ञापन
साहिती ने लिखा है रोमांटिक गाना
'मिस्टर बच्चन' का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। उन्होंने बताया कि गीतकार साहिती ने उनकी इस फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाना लिखा है। इस गाने को लेकर हरीश काफी उत्साहित हैं। इस गाने में दर्शकों को कश्मीर की खूबसूरती देखने को मिलेगी। बता दें कि साहिती इससे पहले केवू केका और असमिका योगा जैसे हिट गाने लिख चुके हैं।
विज्ञापन
Box Office Collection: लगातार घटती जा रही चंदू चैंपियन की कमाई, ऐसा रहा मुंजा-मिस्टर एंड मिसेज माही का हाल
ये कलाकार आएंगे नजर
'मिस्टर बच्चन' एक एक्शन फिल्म है। इसमें रवि तेजा के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे भी नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा जगपति बाबू भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की शो रील में रवि तेजा को जोरदार एक्शन करते हुए देखा गया था। उनके फैंस को उम्मीद है कि फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन देखने को मिलेंगे।
Shraddha-Rahul: श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ किया रिश्ता कंफर्म? सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा में आईं अभिनेत्री
'रेड' का रीमेक है 'मिस्टर बच्चन'
फिल्म की रिलीज की तारीख से परदा उठना अभी बाकी है। इसका निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर के तले टीजी विश्व प्रसाद ने किया है। वहीं, मिकी जे मेयर ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। बता दें कि 'मिस्टर बच्चन' हिंदी फिल्म 'रेड' का रीमेक है। 'रेड' में अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
Kapil Dev: कार्तिक की 'चंदू चैंपियन' को देख भावुक हुए कपिल, बोले- यह सिर्फ स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है एक इमोशन है