यूएस सिंगर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, अमेरिका और भारत के रिश्तों में तल्खी के बीच पीएम मोदी का किया बचाव
US singer Mary Millben Praise PM Modi: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी की आलोचना की और पीएम मोदी को सपोर्ट करती दिखीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री मोदी का बचाव किया और राहुल गांधी की आलोचना की। वह पीएम मोदी की नीतियों की खूब सराहनी करती नजर आईं।
सिंगर बोलीं-प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं डरते
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘आप गलत हैं, राहुल गांधी। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं डरते। प्रधानमंत्री मोदी लंबी रणनीति को समझते हैं और अमेरिका के साथ उनकी कूटनीति रणनीतिक है। जिस तरह अमेरिकी अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखेंगे, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भी वही करेंगे जो भारत के लिए सबसे अच्छा होगा। मैं इस बात की सराहना करता हूं। राष्ट्राध्यक्ष यही करते हैं। वे वही करते और कहते हैं जो उनके देश के लिए सबसे अच्छा होता है। मैं आपसे इस तरह के नेतृत्व को समझने की उम्मीद नहीं करती हूं क्योंकि आपमें भारत के प्रधानमंत्री बनने की कुशाग्र बुद्धि नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने भारत से नफरत वाले दौरे पर वापस लौट जाएं, जिसके दर्शक सिर्फ आप ही हैं।’
You are wrong, @RahulGandhi.
PM @narendramodi is not afraid of President Trump. PM Modi understands the long game and his diplomacy with the U.S. is strategic. Just as @POTUS will always put America’s interests first, so will PM Modi do what is best for India. And I applaud that.… https://t.co/4p0HNRCAv2विज्ञापन विज्ञापन— Mary Millben (@MaryMillben) October 17, 2025
सिंगर ने क्यों की राहुल गांधी की आलोचना
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने अपना ट्वीट राहुल गांधी के ट्वीट के जवाब में दिया था। राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते पीएम मोदी को निशाने पर लिया था। उन्होंने अपने ट्वीट में पांच बातें लिखी थीं। जिसमें वह अमेरिका और भारत के रिश्तों को लेकर बात करते दिखे। साथ ही पीएम मोदी की नीतियों की आलोचना करते नजर आए।
PM Modi is frightened of Trump.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 16, 2025
1. Allows Trump to decide and announce that India will not buy Russian oil.
2. Keeps sending congratulatory messages despite repeated snubs.
3. Canceled the Finance Minister’s visit to America.
4. Skipped Sharm el-Sheikh.
5. Doesn’t contradict him…