फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Upcoming Indian Movies Part 3 Chhorii 3 Pushpa 3 Don 3 Hera Pheri 3 Stree 3 KGF 3

Upcoming Movies: दर्शकों के लिए तोहफे से कम नहीं इन फिल्मों के तीसरे पार्ट का एलान, बेसब्री से इंतजार

Tue, 22 Apr 2025 10:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Apr 2025 10:31 AM IST
सार

Upcoming Movies Part 3: पसंदीदा फिल्मों के सीक्वल दर्शकों को हमेशा उत्साहित करते हैं। ऐसी कई फिल्में हैं, जिनके दूसरे पार्ट ने दर्शकों का दिल जीता और तीसरे पार्ट का एलान हो चुका है।

विज्ञापन
Upcoming Indian Movies Part 3 Chhorii 3 Pushpa 3 Don 3 Hera Pheri 3 Stree 3 KGF 3
इन फिल्मों के तीसरे पार्ट का हो चुका एलान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय फ्रेंचाइजी के सीक्वल का दर्शकों को इंतजार रहता है। ऐसी कई फिल्में हैं, जिनके खूब लोकप्रियता बटोरने के बाद मकेर्स ने जब सीक्वल रिलीज किया तो दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। अब उनके तीसरे पार्ट का एलान भी हो चुका है और दर्शक इसे लेकर भी उत्साहित हैं। जानते हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

Upcoming Indian Movies Part 3 Chhorii 3 Pushpa 3 Don 3 Hera Pheri 3 Stree 3 KGF 3
छोरी 2 - फोटो : अमर उजाला

'छोरी 3'
साल 2021 में फिल्म छोरी आई। अब इसका दूसरा पार्ट छोरी 2 भी रिलीज हो चुका है। दोनों पार्ट का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। वहीं, नुसरत भरूचा ने लीड रोल किया है। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट का एलान भी हो चुका है। हाल ही में नुसरत भरूचा और विशाल फुरिया लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद में आए। इस दौरान विशाल फुरिया से जब ‘छोरी’ के तीसरे किस्त के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘हां कोशिश है कि बनाएंगे। दिमाग में कुछ विचार हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Upcoming Indian Movies Part 3 Chhorii 3 Pushpa 3 Don 3 Hera Pheri 3 Stree 3 KGF 3
पुष्पा 3 पर आई अहम जानकारी - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

'पुष्पा 3'
साल 2021 में फिल्म आई 'पुष्पा द राइज'।  सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन अभिनीत यह फिल्म  ब्लॉकबस्टर रही। बीते वर्ष यानी 2024 में इसका सीक्वल 'पुष्पा 2' आया और यह और भी धमाकेदार साबित हुआ। अब मेकर्स पुष्पा 3 की तैयारियों में जुट गए हैं। तीसरे पार्ट का एलान हो चुका है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
 

विज्ञापन

Upcoming Indian Movies Part 3 Chhorii 3 Pushpa 3 Don 3 Hera Pheri 3 Stree 3 KGF 3
डॉन 3 पर फरहान अख्तर ने दिया लेटेस्ट अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar, ranveersingh

'डॉन 3'
डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्ता का दर्शकों को लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार है। फरहान अख्तर किसी भी इवेंट में हिस्सा लें अक्सर उनसे यह सवाल किया जाता है कि 'डॉन 3' कब आएगी? इस फिल्म का एलान हो चुका है। कास्ट भी लगभग फाइनल है। मगर, कब तक आएगी, इस बारे में अभी कोई तारीख तय नहीं है। डॉन 3 में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।

Upcoming Indian Movies Part 3 Chhorii 3 Pushpa 3 Don 3 Hera Pheri 3 Stree 3 KGF 3
हेरा फेरी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

'हेरा फेरी 3'
इस चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए दर्शक सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को एक बार फिर दर्शकों को एक साथ पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। हेरा फेरी साल 2000 में रिलीज हुई थी। वहीं, 2006 में फिर हेरा फेरी आई। अब मेकर्स 'हेरा फेरी 3' पर काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Saiyaara: मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इस दिन होगी रिलीज, चंकी पांडे के भतीजे निभाएंगे मुख्य भूमिका

Upcoming Indian Movies Part 3 Chhorii 3 Pushpa 3 Don 3 Hera Pheri 3 Stree 3 KGF 3
स्त्री 3 कब होगी रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

'स्त्री 3'
श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' दर्शकों को खूब पसंद आई। फिर बीते साल जब स्त्री 2 रिलीज हुई तो इसने कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। मेकर्स इसका तीसरा पार्ट भी लेकर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि 'स्त्री 3' में अक्षय कुमार भी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा 'केजीएफ 3' का नाम भी लिस्ट में है।

यह खबर भी पढ़ें:
Nushrratt Bharuccha: थैरेपी पर नुसरत ने बताया नजरिया, बॉलीवुड के ये सितारे भी रहे डिप्रेशन का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed