Shine Tom Chacko: एक्टर शाइन टॉम चाको से अस्पताल में मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी, जाना सेहत का हाल
Union Minister Suresh Gopi met actor Shine Tom Chacko: मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने हाल ही में अभिनेता से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको कल शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हुए। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इस कार में अभिनेता का पूरा परिवार सवार था। भीषण कार दुर्घटना में उनके पिता सी.पी. चाको की मौके पर ही मौत हो गई। अभिनेता और परिवार के अन्य सदस्यों का उपचार चल रहा है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर से केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने मुलाकात की और सेहत का हाल जाना।
अस्पताल में मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कल शुक्रवार को त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में अभिनेता शाइन टॉम चाको से मुलाकात की। चाको को मदुरै में सड़क दुर्घटना के बाद यहां भर्ती कराया गया था।
Kerala | Union Minister Suresh Gopi met actor Shine Tom Chacko at a private hospital in Thrissur yesterday. Chacko was admitted here after he met with a road accident in Madurai.
— ANI (@ANI) June 7, 2025
(Source: Suresh Gopi's office) pic.twitter.com/ewGs1XasSO
100 की रफ्तार में थी कार
शाइन टॉम चाको के ड्राइवर ने भीषण हादसे की वजह बताई। शाइन टॉम चाको के ड्राइवर ने कल शुक्रवार को मनोरमा न्यूज को बताया कि सुबह उनकी कार 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। कार के सामने जा रहे ट्रक ने अचानक अपनी लाइन बदली और कार ट्रक से टकरा गई। टॉम चाको के पिता सी.पी. चाको कार की आगे वाली सीट पर बैठ थे। एक्सीडेंट की वजह से उनके सर में चोट लगी। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
Dino Morea: मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते जांच एजेंसी के सामने होना होगा पेश
शाइन टॉम चाको के बाएं हाथ में चोट
टॉम चाको अपने परिवार के साथ बंगलूरू जा रहे थे, तभी सलेम-बंगलूरू नेशनल हाइवे पर उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में टॉम चाको के बाएं हाथ में चोट आई है। उनकी हड्डी फ्रैक्चर हुई है। टॉम की मां के कमर में चोट लगी है। अभिनेता के भाई के हाथ में चोट लगी है।