Uma Ramanan Passed Away: मशहूर तमिल गायिका उमा रामानन का निधन, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
मशहूर भारतीय पार्श्व गायिका उमा रामानन का निधन हो गया है। गायिका ने बुधवार, 1 मई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विस्तार
भारतीय पार्श्व गायिका उमा रामानन का निधन हो गया है। वे मुख्य रूप से तमिल में गाती थीं। गायिका ने बुधवार, 1 मई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 72 वर्ष की थीं। तमिल सिनेमा में कई यादगार गाने गाने वाली गायिका के परिवार में उनके गायक-पति एवी रामानन और उनके बेटे विग्नेश रमनन हैं। उनके निधन के पीछे का कारण अभी भी अज्ञात है। उनके अंतिम संस्कार के संबंध में अधिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
पति के लिए गए कई गाने
उमा रामानन एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका थीं और उन्होंने 35 वर्षों में 6,000 से अधिक संगीत कार्यक्रमों में भाग लिया। जब वे अपने पति और संगीतकार एवी रामनान से मिलीं तो उन्होंने उनके संगीत कार्यक्रमों के लिए सहयोग करना शुरू कर दिया। हालांकि, उमा ने अपने पति के लिए कई गाने गाए, लेकिन इलैयाराजा के साथ उनके जुड़ाव ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई।
Woke up to the sad news of the death of my most fav singer,Uma Ramanan.Highly under-rated singer,she didn't get a fair share of her fame compared to her contemporaries.Every song of hers is a super hit,from 'Poongathave Thazthiravai...' Condolences to AV Ramanan sir. Om Shanthi!+ pic.twitter.com/5ahzsg9KYI
— Ramesh रमेश ரமேஷ் (@Udumalai_Ramesh) May 2, 2024
इस गाने से मिली पहचान
तमिल फिल्म 'निजालगल' से उमा रामानन की 'पूंगथावे थाल थिरावई' ने उन्हें पहचान दिलाई। इससे उनके करियर को उड़ान मिली और उन्होंने इलैयाराजा के साथ 100 से अधिक गानों में काम किया। इलैयाराजा के अलावा, उन्होंने संगीतकार विद्यासागर, मणि शर्मा और देवा के लिए भी गाने गाए। उमा रामानन का आखिरी गाना विजय की 'थिरुपाची' के लिए 'कन्नुम कन्नुम्थान कलंदाचू' था। मणि शर्मा द्वारा रचित इस गीत को उन्होंने हरीश राघवेंद्र और प्रेमजी अमरेन के साथ गाया था।
Manoj Bajpayee: बच्चों को पोषण देने वाली मुहिम से जुड़े मनोज बाजपेयी, लोगों से की यह मार्मिक अपील
इलैयाराजा के साथ गीतों का सहयोग
इलैयाराजा के लिए उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों में 'थूरल निन्नु पोच्चू' से 'भूपालम इसाइक्कम', 'पन्नेर पुष्पंगल' से 'आनंधा रागम', 'थेंद्रेल एन्नाई थोडु' से 'कनमनी नी वारा', 'ओरु कैधियिन डेयरी' से 'पोन्न माने', 'अरंगेत्रा वेलाई' से 'अगया वेन्निलावे', 'महानदी' से 'श्री रंगा रंगनाथनिन' और अन्य शामिल हैं। उन्होंने 1977 में 'श्री कृष्ण लीला' के एक गाने से गायिका के रूप में अपनी शुरुआत की। उन्होंने इसे अपने पति एवी रामानन के साथ गाया था।
Salman Khan: देर रात लंदन से वापस लौटे सलमान खान, टाइट सिक्योरिटी के बीच कलीना एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट