फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Twinkle Khanna praised Bobby Deol work called herself his fan shared photos

Bobby Deol: ट्विंकल खन्ना ने की बॉबी देओल के काम की सराहना, खुद को बताया उनका प्रशंसक, साझा की तस्वीरें

Sat, 22 Jun 2024 03:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 22 Jun 2024 03:24 PM IST
सार

बॉबी देओल ने सिनेमा की दुनिया में शानदार वापसी की है। अब उनके काम की तारीफ अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना ने की है। अभिनेत्री ने बॉबी के साथ अपनी हालिया मुलाकात की तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
Twinkle Khanna praised Bobby Deol work called herself his fan shared photos
ट्विंकल खन्ना और बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna

विस्तार

बॉबी देओल ने लंबे समय के बाद जब पर्दे पर वापसी की तो सभी को हैरान कर दिया। अभिनेता ने अपने अभिनय और कौशल के दम पर खूब सराहना बटोरी। अब उनके काम की तारीफ अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने की है। दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 1995 में आई फिल्म ‘बरसात’ से किया था। ट्विंकल ने बॉबी के साथ हाल ही में मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की और लिखा कि वह बॉबी देओल के प्रदर्शन से रोमांचित हैं।
विज्ञापन


ट्विंकल ने की बॉबी के काम की प्रशंसा
अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना ने बॉबी देओल के साथ अपनी हालिया मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने बरसात फिल्म की भी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बॉबी देओल के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज और कल, सिर्फ पिंकी मौसी ही उनकी प्रशंसक नहीं हैं, उन्हें अच्छा करते हुए देखकर मैं भी काफी रोमांचित हूं। पुरानी यादों का स्वाद मीठा होता है। एक-दूसरे से मिलकर मजा आया कि हम पहले कैसे हुआ करते थे। आपको ये देखकर क्या याद आता है और क्यों? मुझे कमेंट में बताएं।’ बता दें कि बॉबी देओल और अक्षय कुमार अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने ‘अजनबी’, ‘थैंक यू’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी कई फिल्में साथ में की है।
विज्ञापन

'हीरो हीरोइन' से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी प्रियंका चाहर चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


‘एनिमल’ से की शानदार वापसी
बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से शानदार वापसी की। उनकी अदाकारी ने लोगों को हिला के रख दिया। इससे पहले उन्हें वेब सीरीज ‘आश्रम’ में देखा गया था, वहां भी उनके किरदार को काफी सराहा गया था। बॉबी ने  ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘गुप्त’, ‘रेस 3’, ‘झूम बराबर झूम’ और ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।

बॉबी देओल के आगामी कार्य
बॉबी देओल के आगामी कार्यों की बात करें तो वह कथित तौर पर आलिया भट्ट की जासूसी फिल्म के साथ कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह आलिया और शरवरी की आगामी स्पाई यूनिवर्स फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कंगुवा’ में वह सूर्या के साथ दिखाई देंगे।  
Celebs: इन सितारों ने अपने प्यार के लिए सहे दुनिया के ताने, धर्म के नाम पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed