फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tuesday Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Movies latest Collection And Earning

बॉक्स ऑफिस: पांचवें दिन 'उड़ता तीर' का कैसा रहा मंगल? 'जेलर 2' की धमक जारी, जानिए 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल

Tue, 27 Oct 2026 09:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Oct 2026 09:00 PM IST
सार

  • फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये पार हो चुकी है और इसकी झमाझम कमाई जारी है।
  • वहीं, आयुष्मान खुराना अभिनीत 'उड़ता तीर' ने भी धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
  • इनके अलावा थिएटर्स में सजी अन्य दोनों फिल्मों की कमाई कहां तक पहुंची है? जानिए

विज्ञापन
Tuesday Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Movies latest Collection And Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का जलवा जारी है। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में इसने डंका बजा दिया है। इसके अलावा सिनेमाघरों में 'उड़ता तीर', 'नई नवेली' और 'प्रहार' जैसी फिल्में भी लगी हुई हैं। कमाई के मामले में आज मंगलवार को किसने कैसा प्रदर्शन किया है? समझते हैं आंकड़ों से

विज्ञापन
Trending Videos

Tuesday Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Movies latest Collection And Earning
'जेलर 2' - फोटो : X

13वें दिन 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज को आज मंगलवार को 13 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 15 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद कल सोमवार को कमाई में गिरावट आई थी।

  • कल सोमवार को 12वें दिन फिल्म ने 9.45 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज मंगलवार को यानी 13वें दिन की कमाई 5.76 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tuesday Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Movies latest Collection And Earning
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'जेलर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
फिल्म जेलर 2 का टोटल नेट कलेक्शन 413.91 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड भी इसकी धमक जारी है। यह वर्ल्डवाइड 700 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार 733.35 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

Tuesday Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Movies latest Collection And Earning
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब

'उड़ता तीर' ने कितने कमाए?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज को पांच दिन हो गए हैं। कल मंडे टेस्ट में इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज मंगलवार को पांचवें दिन कलेक्शन 2.26 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 25.06 करोड़ रुपये हो गया है।

Tuesday Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Movies latest Collection And Earning
प्रहार और नई नवेली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'प्रहार' और 'नई नवेली' का बॉक्स ऑफिस
राजकुमार राव की प्रहार ने वीकएंड पर तो अच्छा प्रदर्शन किया था। मगर, कल सोमवार को फिर इसकी कमाई में ढलान आ गया। कल 11वें दिन इस फिल्म ने 45 लाख रुपये का कलेक्शन जुटाया था। वहीं, आज मंगलवार को कमाई 38 लाख रुपये है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 20.93 करोड़ रुपये हो गया है। यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'नई नवेली' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। कल इसने 35 लाख रुपये कमाए थे। आज की कमाई 30 लाख रुपये है। 'नई नवेली' का टोटल नेट कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed