Travis Scott: रैपर ट्रैविस स्कॉट के साथ जमकर झूमे फैंस, परफॉर्मेंस से बढ़ा पारा; किया गया पानी का छिड़काव
Travis Scott Viral Video: 19 नवंबर की शाम रैपर ट्रैविस स्कॉट ने मुंबई में परफॉर्म किया। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आप भी देखें वायरल वीडियो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैविस स्कॉट जब स्टेज पर परफॉर्म करने जा रहे हैं तो रास्ते में वह फैंस से मिलते हैं। वह उनसे हाथ मिलाते हैं और उन्हें ऑटोग्राफ देते हैं।
एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैविस स्कॉट गाना गा रहे हैं साथ में डांस कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट पहना है और चश्मा लगाया है। रैपर के साथ उनके फैंस भी झूम रहे हैं।
ट्रैविस स्कॉट के कॉन्सर्ट से एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ कर्मचारी फैंस पर मशीन से पानी छिड़क रहे हैं। दावा है कि ज्यादा लोगों के जमा हो जाने से वातावरण का तापमान गर्म हो गया। गर्मी कम करने के लिए लोगों पर पानी का छिड़काव किया गया।
ट्रैविस स्कॉट का लाइव कॉन्सर्ट 19 नवंबर 2025 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित हुआ। रैपर ने अपनी धुनों से समां बांध दिया। ट्रैविस का मुंबई में यह पहला लाइव कार्यक्रम हुआ। फैंस इसे लेकर पहले से काफी उत्साहित थे।
आपको बता दें कि ट्रैविस स्कॉट का वर्ल्ड टूर 2025 में एशिया अफ्रीका और खाड़ी देशों में पहुंचा है। उनका वर्ल्ड टूर 2023 से शुरू हुआ था और उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में धूम मचा चुका है।