फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Trailer of The Greatest of All Time released Vijay is ready to rock with powerful action in Venkat Prabhu film

The GOAT Trailer: 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर जारी, दमदार एक्शन से धूम मचाने को तैयार हैं दलपति विजय

Sat, 17 Aug 2024 05:41 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 05:41 PM IST
सार

दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें विजय दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Trailer of The Greatest of All Time released Vijay is ready to rock with powerful action in Venkat Prabhu film
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : एक्स @archanakalpathi ·

विस्तार

दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें विजय दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों से वादा किया था कि वो 17 अगस्त को ट्रेलर रिलीज करेंगे, जिसके बाद से ही विजय के प्रशंसक पांच बजने का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें उनके सब्र का फल मिल गया है।

विज्ञापन


Nikkhil Advani-John Abraham: 17 साल पहले बंद हो गई थी जॉन और निखिल की बातचीत, मुंबई से भाग गए थे निर्देशक
विज्ञापन


68 ऑपरेशन को दिया अंजाम, इसलिए है 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि विजय का किरदार एक टीम को लीड करने जा रहा है, जो इससे पहले 68 अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुका हैं। ये सब जानकारी देते हुए एक किरदार कहता है कि कम से कम शब्दों में कहा जाए तो वो ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है। इसके बाद हमें ट्रेलर में विजय मारधाड़ करते हुए दिखते हैं और फिर उन्हें कुछ हल्की-फुल्की कॉमेडी करते हुए देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विजय की 68वीं फिल्म है 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। इस फिल्म के जरिए दलपति विजय और वेंकट प्रभु पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। यह विजय की 68वीं फिल्म है, जिसका निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। फिल्म की एडिटिंग वेंकट राजन ने की है और इसका संगीत युवान शंकर राजा ने तैयार किया है।

Shah Rukh Khan: अवॉर्ड्स के मामले में शाहरुख ने खुद को बताया बेशर्म, कहा 300 से ज्यादा पुरस्कार हैं उनके नाम

5 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में विजय के साथ-साथ प्रशांत, मीनाक्षी चौधरी, प्रभु देवा, माइक मोहन, लैला, जयराम, स्नेहा  और योगी बाबू समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। खास बात यह है कि इसके निर्देशक वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी ने भी फिल्म में काम किया है। फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी।

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने कथित प्रेमी निखिल के साथ लिया बाइक राइड का मजा, वीडियो वायरल, हुईं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed