फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tom Cruise message to Indians says i love you in hindi in interview with avneet kaur jannat zubair

Tom Cruise: टॉम क्रूज ने हिंदी में दिया भारतीय फैंस को खास मैसेज, अवनीत और जन्नत ने शेयर किए मजेदार वीडियो

Sat, 17 May 2025 06:57 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 17 May 2025 06:57 PM IST
सार

Mission Impossible 8: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ भारत में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट देखी जा रही है। इसी बीच टॉम ने अपने सभी भारतीय फैंस के लिए एक खास मैसेज दिया है।

विज्ञापन
Tom Cruise message to Indians says i love you in hindi in interview with avneet kaur jannat zubair
टॉम क्रूज, अवनीत कौर और जन्नत जुबैर - फोटो : इंस्टाग्राम- @jannatzubair @avneetkaur_13

विस्तार

मिशन इम्पॉसिबल की आखिरी फिल्म ‘द फाइनल रैकनिंग’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। इसी बीच लंदन में हुई फिल्म की स्क्रीनिंग में भारतीय एक्ट्रेसेस अवनीत कौर और जन्नत जुबैर भी शामिल हुईं। दोनों ने ना सिर्फ टॉम क्रूज की फिल्म की स्कीनिंग में हिस्सा लिया बल्कि उनके साथ एक वीडियो भी शूट किया। 

विज्ञापन

अवनीत ने शेयर किया मजेदार वीडियो 
अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो टॉम क्रूज के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं। अवनीत ने टॉम क्रूज से जब भारत के बारे में पूछा तो 62 साल के एक्टर ने कहा कि वो भारतीय लोगों से काफी प्यार करते हैं। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)

विज्ञापन
विज्ञापन


टॉम ने भारतीयों को दिया खास मैसेज 
इस वीडियो में टॉम क्रूज ने भारतीय लोगों को एक खास मैसेज भी दिया। टॉम ने हिंदी भाषा में कहा, ‘मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।’ अवनीत ने टॉम की इस बात को सुनकर कहा कि जितनी भी लड़कियां हैं वो आपकी बात सुनकर पागल हो जाएंगी। 

टॉम ने कहा, ‘मैं भारत से बहुत प्यार करता हूं। भारतीय कल्चर, वहां के लोग, ताज महल और भारत जाकर जो शानदार एक्सपीरिंयस हुआ। अनिल कपूर के साथ मुलाकात भी काफी अच्छी रही। वहां का खाना भी मुझे बहुत पसंद है।’
ये खबर भी पढ़ें: Mission Impossible The Final Reckoning Review: एथन हंट को प्रशंसकों से मिली दिली सलामी, पर कमजोर रहा विदागान

टॉम ने की बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ

एक्टर के साथ जन्नत जुबैर ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो टॉम के साथ बात करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान टॉम ने कहा कि वो बॉलीवुड फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं। भारतीय सिनेमा उन्हें काफी अच्छा लगता है। इसके अलावा टॉम ने अपना फेमस डायलॉग भी हिंदी में बोला। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि तुम मुझपे भरोसा करो, एक आखिरी बार’। 

View this post on Instagram

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)


बता दें फिल्म मिशन इम्पॉसिबल इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है जिसे अमेरिका और कनाडा में 23 मई को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के लिए टॉम ने अपने स्टंट्स का लेवल अप कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed