फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tom Cruise defeated death on Mission Impossible for filming upside down plane stunt says almost passed out

Tom Cruise: मिशन इम्पॉसिबल 8 के सेट पर टॉम क्रूज ने मौत को दी मात, उल्टे विमान पर स्टंट के दौरान हुए थे बेहोश

Sun, 09 Feb 2025 05:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 09 Feb 2025 05:35 PM IST
सार

टॉम क्रूज ने खुलासा किया कि मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग के लिए एक स्टंट फिल्माते समय वह बेहोश हो गए। निर्देशक मैकक्वेरी ने फिल्म में जबरदस्त एक्शन पेश किया है।
 

विज्ञापन
Tom Cruise defeated death on Mission Impossible for filming upside down plane stunt says almost passed out
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपने स्टंट खुद करने से नहीं कतराते। चाहे हेलीकॉप्टर से लटकना हो या बर्फीले समुद्र में गोता लगाना हो, उन्होंने सब कुछ किया है। वह अपने इस एक्शन अवतार और निडरता को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' में भी दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

अभिनेता ने साझा किया वीडियो
शनिवार को अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे एक उल्टे विमान से लटके हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी इस साहसिक स्टंट को फिल्मा रहे हैं। क्लिप के कैप्शन में टॉम ने लिखा, 'हैंग ऑन...'। बाद में उन्होंने खुलासा किया कि स्टंट करते समय वे बेहोश हो गए थे। उन्होंने बताया, 'जब आप अपना चेहरा बाहर निकालते हैं, 120 से 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं तो आपको ऑक्सीजन नहीं मिल पाती।'

View this post on Instagram

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेट पर बेहोश हो गए थे टॉम क्रूज
अभिनेता ने आगे कहा, 'इसलिए मुझे खुद को सांस लेने की ट्रेनिंग देनी पड़ी। कई बार मैं शारीरिक रूप से बेहोश हो जाता था। मैं कॉकपिट में वापस जाने में असमर्थ था।' टॉम क्रूज आगामी मिशन: इम्पॉसिबल किस्त में जासूस एथन हंट के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं। वहीं, निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने उसी साक्षात्कार में फिल्म में पहले कभी न देखे गए स्टंट का संकेत दिया। उन्होंने मजाक में कहा, 'इस फिल्म में ऐसे स्टंट हैं, जो आपके दिमाग को पिघला देंगे।' उन्होंने फिल्म के जबरदस्त एक्शन दृश्यों को भी याद किया और कहा कि जब टॉम बाहर निकलेगा और कुछ ऐसा करेगा, जो उसने पहले कभी नहीं किया होगा।'

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने आगे फिल्म में एक ऐसे स्टंट का संकेत दिया जो टॉम क्रूज के विमान और पानी के नीचे के करतबों से भी बेहतर है। उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में उस तनाव के बारे में सोचकर डर चाहता हूं। यह बहुत खतरनाक था।' फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग का टीजर ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है, जिससे पता चलता है कि एथन हंट की द एंटिटी नामक शक्तिशाली एआई के खिलाफ लड़ाई वहीं से शुरू होगी, जहां 2023 के डेड रेकनिंग पार्ट वन का अंत हुआ था। इसमें हन्नाह वाडिंगम, निक ऑफरमैन, कैटी ओ ब्रायन और ट्रामेल टिलमैन भी हैं। यह फिल्म 23 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed