{"_id":"68d5480ec4964b26900f94a6","slug":"they-call-him-og-box-office-collection-report-day-1-pawan-kalyan-emraan-hashmi-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OG Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, जानें फिल्म 'ओजी' का ओपनिंग डे कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OG Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, जानें फिल्म 'ओजी' का ओपनिंग डे कलेक्शन
Thu, 25 Sep 2025 07:29 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:29 PM IST
सार
OG film box office collection: पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा पर परफॉर्म किया, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : एक्स
विस्तार
पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ले ली है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और खास बात यह है कि फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ से था, लेकिन इसके बावजूद इमरान हाशमी और पवन कल्याण की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत की है।
विज्ञापन
Trending Videos
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई
प्रीमियर और पेड शोज से फिल्म ने 20.25 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में लगभग 70 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। ये आंकड़े शुरुआती हैं, लेकिन इससे फिल्म की मजबूत पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म ने अब तक कुल 90.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, तुलना करें तो अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ अपने सातवें दिन भी 5 करोड़ का आंकड़ा पार करने में जूझते हुए नजर आई। ऐसे में इमरान हाशमी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की रेस में काफी आगे निकल गई है।
यह खबर भी पढ़ें: Aryan Khan: गौरी खान के खिलाफ केस करते ही फिर चर्चा में आए समीर वानखेड़े, क्या है आर्यन के साथ पुराना विवाद?

ओजी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई
वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को मिलाकर करीब 98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के 33 करोड़ शामिल हैं।
नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की धूम
इसके अलावा उत्तरी अमेरिका में भी फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स की ओर से एक्स पर पोस्ट साझा किया गया है जिसमें बताया गया है कि फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में अब तक 26.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
इमरान हाशमी की पहली साउथ फिल्म
करीब दो दशक से बॉलीवुड में सक्रिय इमरान हाशमी को अक्सर उनकी रोमांटिक और सीरियल किसर वाली छवि के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन इस बार उन्होंने साउथ सिनेमा में कदम रखकर खलनायक का रूप अपनाया। पवन कल्याण जैसे सुपरस्टार के सामने इमरान का अंदाज दर्शकों को भा गया। यही वजह है कि रिलीज के पहले ही दिन उनकी अदाकारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

The Box office destructor is on a hunt 🐆 #TheyCallHimOG UK Premieres reported gross at $175K+…. 🔥🔥🔥🔥#BlockbusterOG UK release by @TeamDreamZE #BoxOfficeDestructorOG #OG In cinemas now #PawanKalyan @Sujeethsign @MusicThaman @IamKalyanDasari @DVVMovies pic.twitter.com/WjNJdbynUr
— DreamZ Entertainment UK (@TeamDreamZE) September 25, 2025
नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की धूम
इसके अलावा उत्तरी अमेरिका में भी फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स की ओर से एक्स पर पोस्ट साझा किया गया है जिसमें बताया गया है कि फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में अब तक 26.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
The ARRIVAL of the OG of Box Office 🔥#OG #TheyCallHimOG #BoxOfficeDestructorOG pic.twitter.com/dLCG3xZoeb
— DVV Entertainment (@DVVMovies) September 25, 2025
इमरान हाशमी की पहली साउथ फिल्म
करीब दो दशक से बॉलीवुड में सक्रिय इमरान हाशमी को अक्सर उनकी रोमांटिक और सीरियल किसर वाली छवि के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन इस बार उन्होंने साउथ सिनेमा में कदम रखकर खलनायक का रूप अपनाया। पवन कल्याण जैसे सुपरस्टार के सामने इमरान का अंदाज दर्शकों को भा गया। यही वजह है कि रिलीज के पहले ही दिन उनकी अदाकारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
इमरान हाशमी का करियर पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2017 में रिलीज हुई ‘बादशाहो’ उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म थी, जिसने पहले दिन करीब 12.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं। वहीं, हाल ही में आई ‘ग्राउंड जीरो’ भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन ‘ओजी’ ने इमरान को नया मोड़ दिया है। यह उनकी करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है।

- फोटो : यूट्यूब
दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रिया
फिल्म को समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कई रिव्यू में पवन कल्याण की अदाकारी को दमदार बताया गया है, वहीं इमरान हाशमी को गैंगस्टर की भूमिका में सराहना मिली है। खास बात यह रही कि कम स्क्रीन टाइम होने के बावजूद इमरान ने ऐसा प्रभाव छोड़ा कि दर्शक उनकी एक्टिंग को बार-बार याद कर रहे हैं।

फिल्म की टीम और कहानी
‘दे कॉल हिम ओजी’ का निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। दमदार एक्शन, तेज रफ्तार कहानी और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस ने मिलकर इसे बड़े स्तर पर सफल बना दिया है।