फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The great indian kapil show season 3 is coming from 21 june 2025 in netflix

The Great Indian Kapil Show: कपिल के शो के तीसरे सीजन की घोषणा, कई बड़े नाम शामिल; कब होगा स्ट्रीम?

Sat, 24 May 2025 01:48 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 24 May 2025 01:48 PM IST
सार

The Great Indian Kapil Show Season 3: कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर से 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लेकर आ रहे हैं। इसमें कई दिग्गज कलाकारों की हो रही वापसी। आइए जानते हैं कब देख सकेंगे आप।

विज्ञापन
The great indian kapil show season 3 is coming from 21 june 2025 in netflix
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पिछले दो सीजन ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब कपिल शर्मा का यह शो अपने तीसरे सीजन के साथ फिर से हंसी-ठिठोली का डोज लेकर आ रहा है। इस सीजन में कई सरप्राइज कर देने वाले चेहरों का दीदार होने वाला है। कॉमेडियन और एक्टर कपिल ने वीडियो के जरिए शानदार अंदाज में सभी कलाकारों को आमंत्रण दिया है। देखें कब और किन कलाकारों के साथ आ रहे कपिल। 

विज्ञापन


इस दिन आ रहा नया सीजन
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कपिल शर्मा शो के सभी कलाकारों को फोन करके उसके नए सीजन की जानकारी दे रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि क्या नया किया जा सकता है। यह नया सीजन नेटफ्लिक्स पर 21 जून से स्ट्रीम होगा। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘हंसी आउट ऑफ कंट्रोल होगी क्योंकि कपिल और उनकी टीम एक बार फिर वापस आ गई है। अब हर फनीवार, बढ़ेगा हमारा परिवार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन के साथ। 21 जून से केवल नेटफ्लिक्स पर।’
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




यह खबर भी पढ़ें: Mukul Dev Death: मुकुल देव के निधन पर बोलीं दीपशिखा- ‘मुझे लगा फेक न्यूज है’, मनोज बाजपेयी ने भी जताया दुख

सुनील ग्रोवर की हो रही वापसी
शेयर किए गए वीडियो पोस्ट में कपिल शर्मा ने सबसे पहले अर्चना पूरन सिंह को फोन किया और उन्हें शो के नए सीजन के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में अर्चना से कहा कि उन्हें अब बैंक से लोने लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शो का तीसरा सीजन आ रहा है। इसके बाद उन्होंने अभिनेता कीकू शारदा को फोन करके कहा कि इस बार कुछ अलग करना है। इसके अलावा उन्होंने सुनील ग्रोवर और कृष्णा को फोन कर नए सीजन की जानकारी दी।

नए अंदाज में दिखेगा यह शो
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले सीजन ने सभी दर्शकों को खूब हंसाया था। इसमें सुनील ग्रोवर के गुत्थी किरदार को सभी ने बेहद पंसद किया था। अब इस नए सीजन में कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर, कृष्णा, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह जैसे नाम शामिल हैं। दर्शक इस नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed