फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Family Man season 3 focus on Northeast know about release details Inside

The Family Man: नॉर्थ ईस्ट के मुद्दे पर होगा द फैमिली मैन का तीसरा सीजन, डीके ने बताया सीरीज कब होगी रिलीज

Sun, 17 Dec 2023 03:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Dec 2023 03:51 PM IST
सार

द फैमिली मैन के पहले और दूसरे सीजन को 2019 और 2021 में रिलीज किया गया था, जिसमें मनोज बाजपेयी लीड कैरेक्टर में थे। उनके किरदार और एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी।

विज्ञापन
The Family Man season 3 focus on Northeast know about release details Inside
'द फैमिली मैन' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोज वाजपेयी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। एक्टर की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्ममेकर कृष्णा डीके ने रविवार को इस बेव सीरीज के अगले सीजन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि द फैमिली मैन सीजन 3 की शूटिंग अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी। इस सीरीज को राज और डीके की जोड़ी ने निर्देशित किया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट के मुद्दों पर आधारित होगा तीसरा सीजन

एक साक्षात्कार में डीके ने कहा, 'इस वेब सीरीज का अगले सीजन पर अभी काम चल रहा है और और इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा नॉर्थ ईस्ट के मुद्दों पर आधारित होगा, जिसमें यहां की जटिलता को दिखाया जाएगा।' डायरेक्टर कृष्णा डीके ने बताया, 'द फैमिली मैन पर इस समय काम जारी है। शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा नॉर्थ ईस्ट में शूट होगा। अभी हमारा वहां जाना बाकी है और शूटिंग के लिए जगह की भी तलाश करनी है, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। हम यहां के स्थानीय लोगों से भी बात करेंगे। अभी हम यह देख रहे हैं कि चीजों को कैसे शुरू करनी है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे सीजन की तैयारी जारी

बता दें कि द फैमिली मैन के पहले और दूसरे सीजन को 2019 और 2021 में रिलीज किया गया था, जिसमें मनोज बाजपेयी लीड कैरेक्टर में थे। उनके किरदार और एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी। यह इंडिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली ओटीटी सीरीज थी। अब इसके तीसरे सीजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके रिलीज डेट को लेकर डायरेक्टर ने कहा, 'उम्मीद है कि यह 2025 में रिलीज होगी'।


सीजन 3 को रखेंगे सीक्रेट

उन्होंने बताया, 'मैंने रिलीज डेट को स्टूडियो पर छोड़ दिया है। यह एक लंबी प्रक्रिया है। शूटिंग में कई महीने लगते हैं, इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन में भी टाइम लगता है और फिर रिलीज में कुछ महीने लगते है।' तीसरे सीजन के बारे में बताते हुए डीके ने कहा, 'द फैमिली मैन सीजन 1 और 2 में हमने देश के अलग-अलग हिस्सों और भू राजनीति को दिखाया। सीजन एक में हम कश्मीर से निपटे और सीजन 2 में तमिलनाडु और श्रीलंका से। लेकिन, सीजन 3 को हम सीक्रेट रखेंगे, लेकिन आपको यह अंदाजा हो जाएगा कि यह किस तरह का शो है।


सीरीज से जुड़ेगे स्थानीय कलाकार

डीके ने बताया कि तीसरे सीजन में नॉर्थ ईस्ट के कई सारे स्थानीय कलाकारों को शामिल किया जाएगा, जो क्षेत्र के आसपास के स्थानों की वास्तविक तस्वीर पेश करेंगे। उन्होंने कहा, 'द फैमिली मैन में एक महत्वपूर्ण चीज यह भी है कि हम इसे पूरी से रियल रखना चाहते हैं। हम सीन में जिस भी क्षेत्र को दिखा रहे हैं, उसकी अपनी संस्कृति को भी चित्रित करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- Pushpa: 'पुष्पा द राइज' की रिलीज को दो साल पूरे, दर्शक कर रहे हैं दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed