Tere Ishq Mein: 'बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड', 'तेरे इश्क में' के ट्रेलर पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
Tere Ishk Mein Trailer Reactions: धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद यूजर्स ने क्या रिएक्शन दिया है, चलिए आपको बताते हैं।
विस्तार
ट्रेलर पर फैंस का रिएक्शन
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- धनुष के करियर का सबसे बेहतरीन ट्रेलर। वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'ट्रेलर वाकई बहुत पसंद आया… धनुष और कृति की केमिस्ट्री कमाल की है, सिनेमैटोग्राफी भी शानदार लग रही है। वीएफएक्स थोड़ा कमज़ोर है, लेकिन इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। फिल्म की दीवानगी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। मुझे भी शामिल समझिए।'
Career Best Trailer Cut For Thalaivan 😭🔥@dhanushkraja Please Unleash This Side Of Yours Thalaivaa SEDHARUDHU 😭🔥#TereIshkMein #TereIshkMeinTrailer pic.twitter.com/cFgMkd65AU
विज्ञापन विज्ञापन— ᴘᴇᴀᴄᴇ ᴍᴀᴋᴇʀ / ᴀᴘᴘᴜ (@love_u_cinema) November 14, 2025
Really liked the trailer… Dhanush and Kriti’s chemistry is wild in the best way, cinematography looks solid. VFX is a bit meh but it won’t matter. the film’s madness is clearly its strength. Count me in. #TereIshkMein pic.twitter.com/IYXJP4oU3g
— ZeMo (@ZeM6108) November 14, 2025
#TereIshkMein Trailer Out now
Dhamakedar Trailer 💯🔥@kritisanon and @dhanushkraja Looks Too Promising on Screen
Intensity is Brilliant ❤️
All in All Blockbuster Stuff
.#tereishkmeintrailer #KritiSanon #Dhanush @aanandlrai #aanandlrai #Trending #Review #intense pic.twitter.com/uqc91d6Pj4 — VASU KAPOOR (@moviereview1684) November 14, 2025
All Box Office Records Will be Shattered 💯 Get Ready for Madness #Dhanush In Terrific 🔥🔥 Blockbuster Trailer of #TereIshkMein
— Cinema View🎬 (@Cinema_Holic07) November 14, 2025
Another HIT Movie Loading. #KritiSanon Pairing With @dhanushkraja Brilliant. Love + Emotion + Drama Complete Package of Entertainment. pic.twitter.com/HAVCR97MEB
ट्रेलर में दिखी क्या कहानी?
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है धनुष के किरदार शंकर से जो कि फ्लाइंग लेफ्निेंट हैं और उनकी मुलाकात कृति सेनन से होती है। इसके बाद कहानी पीछे जाती है जहां शंकर बहुत एग्रेसिव, हिसंक और गुस्से वाला इंसान है लेकिन जैसे ही वो कृति के सामने आता है, सबकुछ भूल जाता है। उसे इश्क हो जाता है और वो पूरी दिल्ली फूंकने तक की बात कहता है। धनुष के किरदार को पूरी तरह से एक तरफा इश्क में पागल और जुनूनी दिखाया गया है, वहीं कृति का किरदार भी पहले तो शंकर से दूर भागता है लेकिन फिर बाद में खुद भी प्यार में पड़ जाता है।
यह खबर भी पढ़ें: Tere Ishk Mein Trailer: प्यार, गुस्सा और जुनून की कहानी लेकर आए धनुष और कृति, तेरे इश्क में का ट्रेलर रिलीज
28 नवंबर को होगी रिलीज
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। पहले इस फिल्म को 21 नवंबर को ही रिलीज होना था, लेकिन अब इसकी डेट को एक हफ्ते और आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। वहीं इस फिल्म का प्रदर्शन काफी हद आनंद एल राय के करियर का भविष्य भी तय करेगा। क्योंकि उनकी पिछली फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं।