Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की जिंदगी पर मंडराया मौत का साया, क्या अरमान बचा पाएगा उसकी जान?
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान रिश्ता कई उतार-चढ़ावों से गुजर रहा है। मजबूरी में अरमान को गीतांजलि से शादी करनी पड़ती है। आने वाले एपिसोड में एक हादसे का शिकार अभिरा होने वाली है। क्या अरमान उसकी जान बचा पाएगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान और अभिरा के रोल में रोहित पुराेहित और समृद्धि शुक्ला नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। यह ट्विस्ट अरमान और अभिरा की जिंदगी को बदलकर रख देगा। जानिए, क्यों अभिरा की जिंदगी मुश्किल में पड़ने वाली है?
कार हादसे का शिकार होगी अभिरा
अपकमिंग एपिसोड में अभिरा और अरमान और उनकी बेटी मायरा एक ही कार में बैठकर घर बैठकर घर लाैट रहे होंगे। यह कार एक हादसे का शिकार हो जाएगी। अरमान पहले अपनी बेटी मायरा को बचा लेगा। लेकिन अभिरा कार में ही जिंदगी और मौत के बीच फंस जाएगी। लेकिन अरमान जान की बाजी लगाकर अभिरा को बचाने की कोशिश करेगा। क्या अरमान अभिरा को बचा पाएगा? या अभिरा की मौत हो जाएगी? जल्द ही इन बातों से पर्दा उठ जाएगा।
गीतांजलि की हो सकती है मौत
सीरियल में अभिरा की जान बचेगी या नहीं, यह जल्द ही पता चलेगा। लेकिन एक खबर है कि गीतांजलि की सीरियल में जरूर मौत हो जाएगी। दरअसल, गीतांजलि अभिरा की जान लेने की कोशिश करेगी, लेकिन अपने ही बिछाए जाल में फंसकर मर जाएगी। इसके बाद सीरियल में कुछ साल का लीप आ सकता है।
टीआरपी लिस्ट में पिछड़ गया सीरियल
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में लगातार कई ट्विस्ट आ रहे हैं। लेकिन 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह पिछड़ गया है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ चौथे स्थान पर रहा, इसको 1.8 की टीआरपी मिली है। जबकि नंबर वन पर रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ रहा।