Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में फिर खेला गया 'वूमन कार्ड', कशिश कपूर के बाद सारा खान को लेकर हुआ घर में विवाद
बिग बॉस 18 में 'वूमन कार्ड' नाम शब्द को लेकर भी चर्चा हो रही है। शो के हालिया प्रोमो में कशिश कपूर और सारा आरफीन खान को लेकर काफी बातें हो रही हैं।
विस्तार
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें घर के अंदर बिग बॉस की अदालत चलती नजर आ रही है। इस प्रोमो वीडियो में कशिश और अविनाश के बीच पुल पर हुई बातों को लेकर घर में बहस होती नजर आ रही है, जिसमें कशिश की बातों पर विवियन और करण वीर उनसे जवाब मांगते नजर आ रहे हैं।
घरवालों को वीडियो क्लिप दिखाया गया, जिसमें कशिश और अविनाश पूल के पास बैठकर बातें कर रहे हैं। इसके बाद घर में बैठी अदालत में घरवाले इस मुद्दे पर अपना अपना पक्ष रख रहे हैं। इस मामले पर ईशा और श्रुतिका भी अविनाश का पक्ष ले रही हैं। करण कहते हैं कि एक बात हो चुकी है, जिसे एक दोस्त के जरिए 10 दिन बाद उठाया जा रहा है। इसमें वूमन कार्ड प्ले किया जा रहा था।
सारा आरफीन खान ने करण वीर मेहरा पर कुछ इल्जाम लगाए हैं। उन्होंने करण वीर के साथ हुई लड़ाई की विवियन डीसेना से शिकायत की। इसके बाद उन्हें रोते हुए देखा गया। सारा के मुद्दे को लेकर करण और विवियन के बीच झगड़ा बढ़ता दिखाई दे रहा है।