फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Waluscha De Souza and Karan Wahi finalised as hosts for Indian Music Pro League

करण वाही और वलूशा डिसूजा की लगी लॉटरी, शुरू हो गया इंडियन प्रो म्यूजिक लीग का काउंटडाउन

Tue, 02 Feb 2021 11:22 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 02 Feb 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Waluscha De Souza and Karan Wahi finalised as hosts for Indian Music Pro League
करण वाही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंडियन प्रो म्यूज़िक लीग एक अलग तरह का म्यूजिक रियलिटी शो है जिसमें स्पोर्ट्स चैंपियनशिप लीग की तरह म्यूज़िकल टीम्स एक दूसरे से मुकाबला करने वाली हैं। शो की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और इसी के साथ इस शो के होस्ट के रूप में करण वाही और वलूशा डिसूजा के नाम भी सामने आ गए  हैं। वलूशा दूसरी बार किसी शो की एंकर बनने जा रही हैं, करण तो खैर हैं ही इस फील्ड के वेटरन।

विज्ञापन


इस म्यूजिक लीग की मेगा ट्रॉफी के लिए छह टीमें आपस में मुकाबला करेंगी जिन्हें सपोर्ट करेंगे श्रद्धा कपूर, गोविंदा, राजकुमार राव, रितेश देशमुख एवं जेनेलिया, बॉबी देओल और क्रिकेटर सुरेश रैना। ये टीमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन टीमों की कप्तानी करने के लिए असीस कौर, मीका, आकृति कक्कड़, शान, नेहा भसीन, साजिद खान, शिल्पा राव, कैलाश खेर, भूमि त्रिवेदी, जावेद अली आदि को चुना गया है। मुकाबला करने वाली टीमों में भी खास और आम लोगों का चुनाव किया जा रहा है।

विज्ञापन

Waluscha De Souza and Karan Wahi finalised as hosts for Indian Music Pro League
वलूशा डिसूज़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे जिक्र करने पर करण वाही कहते हैं, ‘‘मेरे लिए ये शो घर वापसी जैसा ही है। मैंने इससे पहले डीआईडी के पिछले सीज़न को होस्ट किया था और घर वापसी करके हमेशा ही अच्छा लगता है। मैं वलूशा के साथ काम करने को लेकर भी बेहद उत्साहित हूं। मैं अब इस सबसे बड़ी संगीत प्रतियोगिता के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे और वलूशा को शो होस्ट करते देखकर एंजॉय करेंगे और हमेशा की तरह हमें अपना प्यार देंगे।‘‘

वहीं, वलूशा डिसूज़ा का कहना है, ‘‘मैं इस बेहद महत्वाकांक्षी शो में शामिल होकर बहुत खुशी महसूस कर रही हूं। यह देश में अपनी तरह का पहला शो है और ऐसे शो में शामिल होना सम्मान की बात है, जिससे इतने बड़े-बड़े नाम जुड़े हुए हैं। मैं इसकी शूटिंग करने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मुझे करण वाही के साथ इस शो को होस्ट करने का भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed