Photos: उर्फी जावेद ने इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, टाइगर प्रिंट वाला आउटफिट पहनकर दिए हॉट पॉज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस से लोगों को हमेशा हैरान कर देती हैं। उर्फी अक्सर कुछ ऐसा ही पहनकर सामने आ जाती हैं जिसे देखकर लोगों का सिर चकरा जाता है। लेकिन इस बात को भी नहीं झूठलाया जा सकता है कि उर्फी जावेद ने कई बार अपने आउटफिट्स से लोगों को इंप्रेस भी किया है। वहीं, अब एक बार फिर उर्फी जावेद अपने नए लुक से लोगों की खूब तारीफ बटोर रही हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।
उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके लेटेस्ट फोटोशूट की हैं। इन तस्वीरों में उर्फी ने काफी बोल्ड ड्रेस पहनी हुई है, जो आगे से ओपन है। उर्फी ने ब्राउन और व्हाइट कलर की स्कर्ट और उसी से जुड़ी हुई ब्रालेट पहनी है। इस आउटफिट के साथ उर्फी ने बालों को बाधा हुआ है और मेकअप से अपना लुक पूरा किया है। उर्फी जावेद इन तस्वीरों में जमीन पर बैठकर पोज दे रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
इन तस्वीरों के साथ उर्फी जावेद ने बेहद ही प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'आप जो हैं वही बनें और इसमें सर्वश्रेष्ठ बनें।' उर्फी जावेद के इस लुक की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कई लोगों ने हार्ट इमोजी शेयर कर उर्फी के लुक को पसंद किया है। इसके अलावा, कुछ लोगों ने उर्फी जावेद को 'गॉर्जियस' बताया है। उर्फी की इन तस्वीरों को कुछ ही घंटों में हजारों में लाइक्स मिले हैं।
इससे पहले उर्फी जावेद ने इस फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उर्फी कैमरे के साथ अपने आउटफिट को अलग अदांज में स्टाइल करके दिखा रही थीं। इस वीडियो के साथ उर्फी ने जबरदस्त कैप्शन देते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। उर्फी ने लिखा था, 'जब गॉसिप करने वाली आंटियां इंस्टाग्राम पर कमेंट करती हैं कि मेरा ड्रेसिंग सेन्स बेकार है तो ये आपके लिए टेस्टफुल हो सकता है।' उर्फी के इस अंदाज को फैंस ने पसंद किया था।