Urfi Javed: यूएई में बैन हुईं उर्फी जावेद, पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने बताई वजह
उर्फी जावेद अब कभी भी यूएई में नहीं जा पाएंगी क्योंकि वहां से अभिनेत्री बैन हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद उर्फी जावेद ने दी है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
विस्तार
उर्फी जावदे किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। अपने फैशन सेंस की वजह से वह लगातार ट्रोल होती रहती हैं। कई बार उर्फी जावेद अपने बयानों की वजह से भी लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। लेकिन इस बार उर्फी जावेद के लाइमलाइट में आने की वजह उनकी ट्रोलिंग नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल, उर्फी जावेद अब कभी भी यूएई में नहीं जा पाएंगी क्योंकि वहां से अभिनेत्री बैन हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद उर्फी जावेद ने दी है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
हाल ही में, उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसके जरिए ही उन्होंने बताया है कि वह अब कभी यूएई यानी अरब देश में यात्रा नहीं कर पाएंगी। वहां पर अभिनेत्री बैन हो चुकी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में एक नया रूल आया है, जिसके मुताबिक पासपोर्ट पर मेनश सिंगल नाम वाले भारतीयों (जिन्होंने सरनेम नहीं लगाया) की अरब में एंट्री बैन कर दी गई है। उर्फी के पासपोर्ट पर भी सिर्फ सिंगल नाम है।
उर्फी जावेद ने इस इस्टा स्टोरी के साथ लिखा, 'तो मेरा ऑफिशियल नाम अब सिर्फ UORFI है , कोई सरनेम नहीं, मेरी लग गई।' बता दें कि बीते दिनों ही उर्फी जावेद ने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था। उर्फी ने अपने नाम की स्पेलिंग 'URFI' से 'UORFI' कर ली। उन्होंने अपना नाम सिर्फ सोशल मीडिया साइट्स पर ही नहीं बल्कि सरकारी दस्तावेज में भी बदलवाया है और उर्फी ने अपने सरनेम जावेद का इस्तेमाल भी नहीं किया। इसी वजह से अब वह मुश्किल में फंस गई हैं।
बता दें कि यूएई ने अपना यह नया रूल उन भारतीयों में लगाया है, जो विजिटिंग वीजा, वीजा ऑन अराइवल या टेम्पोरेरी वीजा लेकर देश में एंट्री लेते हैं। यानी यह रूल उन लोगों के लिए हैं, जो कुध दिनों के लिए घूमने अरब देश में जाते हैं।