Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV serial Anupama Actress Rupali Ganguly Step Daughter Esha Verma Controversy Still Ongoing On

Rupali Ganguly: रूपाली की सौतेली बेटी का आया जवाब, बोली- ‘पैसा-ताकत कुछ समय के लिए सच्चाई छिपा सकता लेकिन…’

Thu, 12 Dec 2024 03:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की अभिनेत्री रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन्हें लेकर फिर से एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की है। ईशा ने हालिया दिए रूपाली गांगुली के बयान पर यह जवाब दिया है।

विज्ञापन
TV serial Anupama Actress Rupali Ganguly Step Daughter Esha Verma Controversy Still Ongoing On
अभिनेत्री रूपाली गांगुली-ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rupaliganguly, @eshav.official

विस्तार

पिछले कुछ महीने से टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की मुख्य अभिनेत्री रूपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ईशा वर्मा कई आरोप लगा चुकी हैं, उनके बारे में कई सारे बातें कह चुकी हैं। रूपाली ने भी ईशा को 50 करोड़ का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजने की बात कही थी। ऐसे में ईशा ने जिन वीडियो में रूपाली पर आरोप लगाए, उन्हें डिलीट कर दिया। लेकिन ईशा बीच-बीच में बिना नाम लिए रूपाली के बारे में ही बात करती हैं। हाल ही में रूपाली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जो भी हो, आखिर में सच्चाई की जीत होती है। इस बात पर अब ईशा वर्मा का जवाब आया है। यह जवाब उन्होंने रूपाली को इंस्टाग्राम के जरिए दिया है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

TV serial Anupama Actress Rupali Ganguly Step Daughter Esha Verma Controversy Still Ongoing On
रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@eshav.official

पैसे से सच्चाई नहीं छिपती 
कल रात को ईशा वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है- फेम, पैसा और ताकत, कुछ समय के लिए सच्चाई को छिपा सकते हैं, लेकिन इससे होने वाले नुकसान को कभी नहीं मिटा सकते।’ वह आगे यह भी लिखती हैं कि हम नई पीढ़ी के लिए कैसा उदाहरण रख रहे हैं, अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं।’ इसके बाद ईशा ने एक पोस्ट और की है, जिसमें वह बताती हैं कि यह रूपाली के हालिया दिए बयान का जवाब है। साथ ही वह लिखती हैं, हमेशा सच के साथ खड़े रहने में यकीन करती हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रूपाली ने क्या कहा था 
हाल ही में रूपाली गांगुली ने ईशा वर्मा से हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘मैं आपसे कहूं कि ये चीजें मुझ पर असर नहीं करती हैं, तो मैं झूठ बोलूंगी। बेशक, ऐसी चीजें मुझ पर भी असर डालती हैं। आखिरकार, हम इंसान हैं। जब कोई हमारी पीठ पीछे एक छोटी सी टिप्पणी भी करता है, तो दुख होता है।’ 
रूपाली गांगुली आगे कहती, ‘जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, वह ऐसा करते रहेंगे। अच्छे कर्म करते रहिए, अच्छी चीजें तुम्हारे साथ आज नहीं तो कल जरूर होंगी। हर कोई बुरे दौर से गुजरता है, बुरी चीजें होती हैं, लेकिन आखिरकार, सच्चाई हमेशा जीतती है।’

विज्ञापन

खत्म नहीं हो रहा है विवाद
जिस तरह से रूपाली और उनकी सौतेली बेटी ईशा एक-दूसरे पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं, उससे लगता है कि इनका यह विवाद खत्म नहीं होगा। इस विवाद का असर रूपाली के करियर पर भी पड़ सकता है, उनकी छवि इस विवाद के कारण काफी खराब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed