फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हुआ जानलेवा हमला, एक तरफा प्यार का मामला आया सामने

Tue, 27 Oct 2020 08:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 27 Oct 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Malvi Malhotra Serial Actress News: TV Actress Malvi Malhotra was stabbed allegedly for turning down his proposal for marriage as per media reports
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra

अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मालवी का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री एक तरफा प्यार का शिकार हुई हैं जिसके चलते आरोपी ने मालवी पर चाकू से कई वार किए और फिर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने भी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Malvi Malhotra Serial Actress News: TV Actress Malvi Malhotra was stabbed allegedly for turning down his proposal for marriage as per media reports
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra

क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित प्रोड्यूसर योगेश महिपाल सिंह ने मालवी पर चाकू से हमला किया था और इसके पीछे की वजह एक तरफा प्यार बताया जा रहा है। वर्सोवा पुलिस (मुंबई पुलिस) के मुताबिक, योगेश ने एक्ट्रेस के ऊपर चार बार चाकू से प्रहार किया है। चाकू के हमले से मालवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका इलाज जारी है। हालांकि अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

Malvi Malhotra Serial Actress News: TV Actress Malvi Malhotra was stabbed allegedly for turning down his proposal for marriage as per media reports
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra

कैसे हुई थी योगेश और मालवी की मुलाकात
मालवी की शिकायत के मुताबिक आरोपी योगेश से उनकी (अभिनेत्री) मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी। वहीं फेसबुक पर जान पहचान के बाद मालवी, योगेश से काम को लेकर एक बार एक कैफे हाउस में भी मिली थीं। वहीं जब सोमवार को मालवी अपने घर से निकलीं तो योगेश उनके घर के बाहर गाड़ी के पास खड़ा था और अभिनेत्री को रोकने लगा। लेकिन जब मालवी ने उसका विरोध किया तो योगेश ने चाकू से अभिनेत्री पर कई वार किए और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malvi Malhotra Serial Actress News: TV Actress Malvi Malhotra was stabbed allegedly for turning down his proposal for marriage as per media reports
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra

जांच में जुटी पुलिस
मालवी की शिकायत पर पुलिस ने योगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटना के स्थान पर लगे सीसीटीवी से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं और जल्दी ही इस केस में बड़ा एक्शन लिया जाएगा और कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Malvi Malhotra Serial Actress News: TV Actress Malvi Malhotra was stabbed allegedly for turning down his proposal for marriage as per media reports
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra

कौन हैं मालवी मल्होत्रा
गौरतलब है कि अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। मालवी ने छोटे पर्दे के साथ ही साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। मालवी तेलुगु फिल्म 'कुमारी 21 एफ', तमिल फिल्म 'नदिक्कू एंडी' और टीवी शो उड़ान में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही मालवी ने बॉलीवुड फिल्म 'होटल मिलन' में भी अभिनय किया है। फिल्मों और टीवी शोज के अलावा मालवी कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।
 
View this post on Instagram

Expression game .... Can u guess ...??? #malvimalhotra #beyou #instagood #actorslife #expressyourself #actorsofinstagram #instafunny #exploremore 💜💜💜💜

A post shared by Malvi Malhotra (@malvimalhotra) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed