फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tina Datta Bigg Boss 16 contestants May Appear In Mere apne Show With Actor Jay BhanuShali

Tina Datta: टीना दत्ता को मिला बेहतरीन ऑफर, जय भानुशाली संग इस शो में लीड रोल में आएंगी नजर

Fri, 24 Feb 2023 11:53 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:53 PM IST
सार

एक्ट्रेस टीना दत्ता जय भानुशाली के साथ लीड रोल में मेरे अपने शो में नजर आ सकती हैं। यह शो सोनी टीवी पर नजर आने वाला है। 

विज्ञापन
Tina Datta Bigg Boss 16 contestants May Appear In Mere apne Show With Actor Jay BhanuShali
tina datta jay bhanushali - फोटो : social media

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता बीते दिनों बिग बॉस के सीजन 16 में नजर आईं थी। जिसके बाद से एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।  इसके अलावा शालीन भनोट संग रिश्ते को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रही थी।  टीना ने टीवी शो उतरन से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इस सीरियल के कारण टीना घर घर पहचानी जाने लगी थीं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वहीं, हाल ही में अपडेट सामने आया है कि टीना जल्द ही जय भानुशाली के साथ एक शो में नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन

Tina Datta Bigg Boss 16 contestants May Appear In Mere apne Show With Actor Jay BhanuShali
tina datta jay bhanushali - फोटो : social media

जय भानुशाली संग टीना 'मेरे अपने' शो में आ सकती हैं नजर
दरअसल, बताया जा रहा है कि टीना जय भानुशाली के साथ मेरे अपने शो में नजर आ सकती हैं। इस सीरियल में एक्टर जय भानुशाली लीड रोल में नजर आएंगे। इसी बीच खबरों के अनुसार टीना भी इस शो में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि इस शो में टीना और जय भानुशाली के अलावा शब्बीर, चेष्टा भगत, मोहित दुसेजा और सुजय रेऊ नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक मेरे अपने शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन स्वास्तिक प्रोडक्शन प्राइवेट के द्वारा बनाया जाएगा। यह प्रोडक्शन हाउस अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, महाभारत, और राधा कृष्ण जैसे सीरियल के लिए जाना जाता है। 

उर्फी के इन लुक्स को देख ‘हंसना मना है’

विज्ञापन
विज्ञापन

Tina Datta Bigg Boss 16 contestants May Appear In Mere apne Show With Actor Jay BhanuShali
tina datta - फोटो : social media

लाइफ पार्टरनर पर टीना ने की बात
वहीं, बीते दिनों एक्ट्रेस टीना ने अपने लाइफ पार्टनर को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी। उन्होंने कहा था कि फिलहाल उन्हें कोई नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं काम करना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं शादी और बच्चे करना चाहती हूं, लेकिन बिग बॉस के दौरान मुझे कई तकलीफें मिली हैं, तो फिलहाल मैं प्यार के लिए इंतजार करना चाहती हूं। कोई होना चाहिए लाइफ में जो मुझे वो सम्मान और प्यार दे, जिसके मैं काबिल हूं। 

Nawazuddin Wife Video: नवाज की पत्नी आलिया ने अभिनेता पर लगाया रेप का आरोप, रोते हुए बोलीं- बच्चों को नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed