फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   the kapil sharma show taapsee pannu reacts to user comment on it department raids in her house

The Kapil Sharma Show: इनकम टैक्स रेड पर तापसी पन्नू ने किया लाजवाब कमेंट, छूट गई कपिल शर्मा की हंसी

Mon, 18 Oct 2021 02:09 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 18 Oct 2021 02:09 AM IST
सार

द कपिल शर्मा शो में अक्सर सितारे अपनी फिल्म और सीरीज को प्रमोट करने के लिए आते हैं। हाल ही में तापसी पन्नू कपिल के शो में अपनी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ के प्रमोशन के लिए आईं थीं। कपिल शर्मा के शो में पहुंचकर तापसी ने बहुत सारी मस्ती की और ये शाम खूब मजाक मस्ती से भरी हुई रही है।

विज्ञापन
the kapil sharma show taapsee pannu reacts to user comment on it department raids in her house
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द कपिल शर्मा शो में अक्सर सितारे अपनी फिल्म और सीरीज को प्रमोट करने के लिए आते हैं। हाल ही में तापसी पन्नू कपिल के शो में अपनी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ के प्रमोशन के लिए आईं थीं। कपिल शर्मा के शो में पहुंचकर तापसी ने बहुत सारी मस्ती की और ये शाम खूब मजाक मस्ती से भरी हुई रही है। तापसी की फिल्म रश्मि रॉकेट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए तापसी के साथ सुप्रिया पाठक और प्रियांशु पेनयुली आए थे।

विज्ञापन


इनकम टैक्स पर किया था कमेन्ट

कपिल शर्मा के शो के एक सेगमेंट में तापसी की फोटो पर यूजर्स ने कमेंट किए थे, जिसपर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया जाहिर की। दरअसल इस सेगमेंट में कपिल ने स्टार्स को उनके सोशल मीडिया पर किए गए यूजर्स के कमेंट के बारे में पढ़कर सुनाया। एक यूजर ने तापसी की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘लगता है इनकम टैक्स वालों को कुछ नहीं मिला, इसलिए अभिनेत्री खड़ी-खड़ी मुस्कुरा रही हैं। यूजर के कमेंट को पढ़ने के बाद तापसी अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

विज्ञापन

the kapil sharma show taapsee pannu reacts to user comment on it department raids in her house
तापसी पन्नू - फोटो : Social media

तापसी के यहां हुई थी इनकम टैक्स

दरअसल मार्च में तापसी पन्नू के यहां इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी और उन पर टैक्स चोरी करने का आरोप लगा था। मुंबई और पुणे सहित 30 जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई थी। तापसी के घर और ऑफिस में भी छापेमारी पड़ी थी। तापसी के अलावा अनुराग कश्यप के घर में भी रेड पड़ी थी। यूजर के कमेंट पर तापसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ये बहुत ही अच्छा है’।

कहा गया 5 करोड़ रुपए मिले

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रेड के दौरान कहा गया था कि तापसी पन्नू के घर से पांच करोड़ रूपये मिले हैं। जिसके बाद तापसी ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कहा था कि वो सोच रही हैं कि उन्हें पांच करोड़ रूपये किसने दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मैंने इनकम टैक्स ऑफिसर्स के सारे सवालों के जवाब दिए। तापसी ने कहा अगर कुछ गलत होगा तो वो सामने आ ही जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed